'माशाअल्लाह क्या…?' तमन्ना भाटिया पर अन्नू कपूर ने कही ओछी बात, '70 साल का बच्चा भी सो सकता है'

अन्नू कपूर एक बार फिर से अपने एक स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं. वह ‘मिल्की ब्यूटी’ की खूबसूरती को लेकर कुछ ऐसा बोल गए, जिसके बाद वह लोगों को निशाने पर आ गए. इंटरव्यू में वह काफी कुछ बोल गए.

Annu Kapoor, Annu Kapoor disparaging remark on Tamannaah Bhatia

तमन्ना भाटिया पर बोले अन्नू कपूर. (Photo- Tamannaah Bhatia insta)

अन्नू कपूर को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. वह जब भी पर्दे पर आते हैं तो छाप छोड़ जाते हैं. एक्टिंग के अलावा वह अपनी राइटिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं. वह मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं. अभिनय के साथ ही उनकी बेबाकी के भी कम चर्चे नहीं होते हैं. वह सामाजिक मुद्दों से लेकर एक्टर और एक्ट्रेसेस के बारे में खुलकर बात करते हैं. ऐसे में अब उन्होंने तमन्ना भाटिया के लुक पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. उन्होंने जिस तरह से उन पर कमेंट किया है उसे लेकर लोगों का कहना है कि उम्र का लिहाज तो कर लिया होता है.

विज्ञापन

दरअसल, अन्नू कपूर हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तमन्ना भाटिया के उस वायरल बयान का मजाक उड़ाया, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि माएं बच्चों को सुलाने के लिए उनका गाना ‘आज की रात’ गाती हैं. अभिनेत्री के इसी बयान पर बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है? बच्चे कितने साल के हो जाते हैं? 70 साल का बच्चा भी सो सकता है. इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी की एक कहावत के बारे में भी बताया और कहते हैं कि वह 70 साल का है. मैं 70 साल का बच्चा हूं, कोई 11 साल का बूढ़ा भी हो सकता है तो फिर कौन सोता है? ये कैसे पता.

विज्ञापन

अन्नू कपूर ने की मजाकिया तारीफ

इसके साथ ही अन्नू कपूर ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए मजाकिया तारीफ भी की और बहन कहते हुए कहा कि अपने गाने से या अपने दूधिया चेहरे और बदन से अगर वो बच्चों को मीठी नींद सुला रही हैं तो अच्छी बात है. ये देश के लिए बहुत बड़ी हबात है कि सभी के बच्चे मीठी और सेहतमंद नींद सोएं. यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी कोई और इच्छाएं हैं तो ईश्वर उन्हें क्षमता प्रदान करें. उन्हें आशीर्वाद मिले. ताकि वह अपनी इच्छाएं पूरी कर सकें. अंत में एक्टर ने उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ