Jigra BO Prediction: एडवांस बुकिंग में ‘जिगरा’ की कमाई कितनी? क्या हिट हो पाएगी फिल्म

Jigra Prediction: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कैसा होगा आइए जानते हैं…

Jigra Advance Booking Report

Jigra Advance Booking Report.

Jigra Advance Booking Report: साल 2024 में कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘स्त्री 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस जबरदस्त भौकाल देखने को मिला। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ भी पिछले महीने रिलीज हुई लेकिन उसका क्रेज दर्शकों के दिल और दिमाग से उतर रहा है। अब फैंस की नजरें आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ पर टिकी हुई हैं, जो 11 अक्टूबर, शुक्रवार को नवमी के अवसर पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

यह फिल्म भाई और बहन की कहानी पर बेस्ड है, जिसका ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहेगा इसका अंदाजा ‘जिगरा’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि ‘जिगरा’ पहले दिन क्या कमाल दिखाएगी?

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने दिया था हिंट

बता दें कि बीते दिन बुधवार को आलिया भट्ट ने ‘जिगरा’ का एक क्लिप शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया था, ‘वक्त कम.. जिगरा ज्यादा.. एडवांस बुकिंग शुरू।’

विज्ञापन

आलिया की इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए थे। फैंस की एक्साइटमेंट को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वो इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

पहले दिन कितनी रही बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ की एडवांस बुकिंग दिल्ली एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई समेत कई शहरों में शुरू हो चुकी है। इस बीच पहले दिन फिल्म के कितने टिकट बिके हैं इसकी रिपोर्ट भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों में इस फिल्म ने PVR INOX और Cinepolis में करीब 3500 टिकट बेच दी हैं। इनमें से PVR INOX में करीब 2250 टिकटों की बिक्री हुई है, जबकि Cinepolis में 1250 बिके हैं।

ओपनिंग डे पर कैसी शुरुआत

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की ‘जिगरा’ ने शुरुआती समय में जितना कलेक्शन किया है, वो फिलहाल कम है। अगर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त उछाल चाहिए तो टिकट की बिक्री में बढ़ोतरी होना बहुत जरूरी है। इसकी बदौलत ही अच्छी प्री-सेल हो सकेगी।

विज्ञापन

हालांकि नवमी और दशहरा पर छुट्टी है, ऐसे में पहले दिन ‘जिगरा’ अच्छी कमाई कर सकती है। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ‘जिगरा’ 5 से 6 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

विज्ञापन

इन दो फिल्मों से होगी टक्कर

गौरतलब है कि ‘जिगरा’ को धर्मा प्रोडक्शन और आलिया भट्ट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि वासन बाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन मार्केटिंग को आगे बढ़ाने में मेकर्स असफल रहे हैं।

जाहिर है कि फिल्म ‘जिगरा’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘वेट्टियां: द हंटर’ से होगी। हालांकि दोनों फिल्मों को भी कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। ऐसे में दोनों ही ‘जिगरा’ को खास प्रभावित नहीं करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ