अंदर से ऐसा दिखा है Kangana Ranaut का बंगला; कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, एक्ट्रेस अब बेचने को तैयार

Inside Kangana Ranaut Mumbai Bunglow: बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना मुंबई वाला घर बेचने जा रही हैं और ये खबर आज टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। कंगना आखिर क्यों बेचना चाहती हैं अपना घर और इसकी क्या कीमत लगाई गई है, चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कंगना का घर अंदर से दिखता कैसा है।

Inside Kangana Ranaut Mumbai Bungalow

Inside Kangana Ranaut Mumbai Bungalow

Inside Kangana Ranaut Mumbai Bungalow: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपना मुंबई वाला घर बेचने जा रही हैं। खबरों की मानें तो कंगना अपना बांद्रा के पाली हिल वाला घर बेचना चाहती हैं। कंगना के इसी बंगले में उनके प्रोडक्शन हाउस- मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस भी है। अब कंगना लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीतकर एमपी बन चुकी हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि उनका ज्यादातर समय दिल्ली या हिमाचल प्रदेश में ही जाता है। कंगना को लेकर दावा किया जा रहा है कि पॉलिटिकल करियर के चलते अब वो अपना मुंबई वाला घर बेचना चाहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंगना का ये बंगला अंदर से कैसा दिखता है। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि अंदर से राजमहल जैसे दिखने वाले घर की कीमत कितनी लगाई गई है।

कंगना के मुंबई वाले घर की कीमत

सोशल मीडिया पर चल रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत अपना मुंबई वाला घर 40 करोड़ रुपए में बेच रही हैं। हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि कंगना ने अपने घर की कीमत कितनी लगाई है। आपको बता दें इंटरनेट पर ये अटकलें तब उड़ीं जब कोड एस्टेट नाम के एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दावा किया गया कि कंगना के घर और प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस फिलहाल बिकाऊ है।

इस यूट्यूब वीडियो में किसी का भी नाम नहीं लिया गया है। हालांकि वीडियो में इस्तेमाल की गई तस्वीरों और व्यू से हिंट मिलता है कि ये कंगना रनौत का ऑफिस ही है। कई यूजर्स ने भी पिक्चर्स को देखने के बाद इसे कंगना रनौत का ही ऑफिस बताया है। आपको बता दें इस घर का साइज 285 स्क्वेयर मीटर है, जिसका कंस्ट्रक्शन एरिया 3042 स्क्वेयर फुट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

आलिशान महल से कम नहीं कंगना का घर 

कंगना रनौत के ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ ऑफिस को शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया है। इसमें एक खूबसूरत लकड़ी की सीढ़ी, काम करने के लिए एक बड़ा सा स्पेस, एक आरामदायक एडिटिंग स्टूडियो, बैठकर बातें करने के लिए जगह और एक कॉन्फ्रेंस रूम को बनाया गया हैं। वहीं दूसरे फ्लोर पर एक बड़ा मीटिंग एरिया है यहां एक बाथरूम भी है जिसमें शॉवर, वार्डरोब और ड्रेसिंग एरिया है।

पूरे ऑफिस का डिजाइन पेरिसियन कैफे जैसा लगता है, लेकिन इसमें भारतीय फर्नीचर और साज-सजावट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फ्रेंच दरवाजे हैं जो सुंदर, हल्के ब्लाइंड्स से ढंके हुए हैं और राजस्थान से लाए गए खास फर्नीचर के साथ-साथ बाहर की हरियाली का भी खास ख्याल रखा गया है। ये जगह कंगना और उनकी टीम के लिए एक शांत विश्राम और काम करने के लिए काफी अच्छी है। मई 2020 में कंगना ने इस जगह की अंदर की तस्वीरें भी साझा की थीं।

बीएमसी ने चलाया था कंगना के घर पर बुल्डोजर

साल 2020 में कंगना के जिस घर पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था ये वही घर है। बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना के घर के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया था। सितंबर 2020 में इस बात को लेकर काफी बवाल हुआ था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ