Natasa Stankovic या कोई और... T20 World Cup 2024 Final जीतते ही Hardik Pandya ने किसे किया वीडियो कॉल?

T20 World Cup 2024 Final: भारत ने T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या वीडियो कॉल पर किससे बात कर रहे थे? क्या हार्दिक नताशा से बात कर रहे थे? या फिर वीडियो कॉल पर कोई और था?

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya Video Call After Winning World Cup: भारत ने T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हर कोई टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है और पूरे देश में जश्न का माहौल है। इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका का पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूटा। हालांकि इस जीत के बाद जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मैदान पर  हार के गम में रोते नजर आए, वहीं खुशी के मारे भारतीय खिलाड़ियों की आंखें भी नम नजर आईं। टीम इंडिया के धुरंधर इस दौरान अपनी फैमिली और खास व्यक्ति से बात करते भी दिखे। पिच पर बैठकर जब हार्दिक पांड्या वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे तो उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।

फिर कंफ्यूज हुए यूजर्स

जी हां, मैच जीतने के बाद जैसे ही हार्दिक पांड्या ने किसी को वीडियो कॉल किया तो कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर फिर चर्चा होने लगी कि हार्दिक पांड्या ने पिच पर बैठकर किसे वीडियो कॉल किया? जैसे ही सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की फोटोज सामने आई तो यूजर्स के दिमाग की बत्ती भी जल गई और लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट किया कि मुझे लगता है, हार्दिक अपनी मां या फिर भाई क्रुणाल पांड्या से बात कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि हार्दिक ने एक बार खुद कहा था कि हर मैच के बाद वे अपने भाई को फोन करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि अपने भाई क्रुणाल पांड्या को हार्दिक ने कॉल किया। एक यूजर ने लिखा कि कोई शक नहीं है कि वे अपनी मां से बात कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि क्या नताशा को कॉल किया? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स पोस्ट पर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

नताशा या कोई और…

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर खबरों को बाजार भरा था। गॉसिप टाउन में जमकर चर्चा हुई कि दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसके बारे में कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कपल ने इन खबरों पर कुछ रिएक्ट भी नहीं किया।

ऐसे में फैंस उनके रिश्ते को लेकर और भी क्फंयूज हैं। इस बीच अब जब भारतीय टीम ने विश्व कप जीता तो हार्दिक और नताशा फिर चर्चा में आ गए, लेकिन भी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता कि हार्दिक ने किसे वीडियो कॉल किया? इसका जवाब तो वे खुद ही दे सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ