झूठी हैं प्रेग्नेंसी की खबरें... Sonakshi Sinha पति संग क्यों गईं हॉस्पिटल? सच्चाई आ गई सामने

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर गॉसिप टाउन में चर्चा हो रही है कि वो जल्दी ही मां बनने वाली हैं। हालांकि ऐसा नहीं है… जी हां, ये खबरें झूठी हैं। सोनाक्षी को लेकर आ रही इस तरह की तमाम खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ये महज अफवाहें हैं।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के पहले से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी की है, जिसकी चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि सोनाक्षी अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर फिर छा गई। जी हां, जैसे ही सोनाक्षी और जहीर को बीते दिन कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया, तो कयासों के बाजार में चर्चा होने लगी कि कपल के घर जल्दी ही खुशखबरी आने वाली है। हालांकि ऐसा नहीं है… सोनाक्षी सिन्हा अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं और सामने आई खबरें महज अफवाहें हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर सोनाक्षी प्रेग्नेंट नहीं हैं, तो भला फिर वो क्यों अस्पताल गई थी। अगर आप भी ये जानने के लिए बेचैन हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

इसलिए अस्पताल गई सोनाक्षी?

दरअसल, जानकारी है कि सोनाक्षी की शादी के चंद दिनों बाद ही एक्ट्रेस के पिता शत्रुघन सिन्हा की तबीयत खराब हो गई और अपने पिता का हाल जानने के लिए सोनाक्षी पति संग अस्पताल गई थी। जी हां, सोनाक्षी हमेशा ही अपने पिता के जिगर का टुकड़ा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का अपने पिता के लिए चिंता करना भी लाजिमी था, लेकिन लोगों ने तो इसे ना जाने क्या ही समझ लिया और सोनाक्षी को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। जी हां, सोनाक्षी पिता का हाल जानने के लिए पति संग अस्पताल क्या गई कि हर तरफ चर्चा होने लगी कि सोनाक्षी जल्दी ही मां बनने वाली हैं, जो अब महज अफवाह ही साबित हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

शादी के बाद से ही चर्चा में

बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की है। शादी के बाद से ही कपल चर्चा में है। हर कोई इनके बारे में बातें करता नजर आ जाता है। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने खुद अपनी शादी की फोटोज शेयर की, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में कपल का अपनी शादी के लिए एक्साइटमेंट लेवल भी चरम था, जो एक नेचुरल-सी बात है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि सोनाक्षी को जहीर से शादी करने पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक्ट्रेस का एक बार फिर से ट्रोल होना कहीं ना कहीं उनके फैंस को पसंद नहीं आया और इसलिए यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का साथ भी दिया। जी हां, प्रेग्नेंसी की खबरों पर कुछ लोगों ने सोनाक्षी का साथ देते हुए कहा कि भई वो भी इंसान है किसी और बात के लिए भी वो अस्पताल जा सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ