मशहूर सिंगर भवतारिनी का निधन, कैंसर के कारण तोड़ा दम

Ilaiyaraaja Daughter Bhavatharini Death: तमिल की मशहूर सिंगर भवतारिनी का श्रीलंका में लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था, आज उनका निधन हो गया। उन्होंने कई हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है।

RIP Music Director Ilayaraja Daughter Bhavatharini (1)

Ilaiyaraaja Daughter Bhavatharini Death: तमिल की मशहूर सिंगर भवतारिनी (Bhavatharini Passed Away) का 47 की उम्र में कैंसर से निधन हो गया, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका इलाज श्रीलंका में चल रहा था। भवतारिनी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इलैयाराजा की बेटी और एक प्लेबैक सिंगर थी। वो लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रही थीं और आज शाम 5 बजे श्रीलंका में उन्होंने आखिरी सांस ली। कल उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भवतारिनी की मौत से पूरी साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

 रमेश बाला ने दी जानकारी

विज्ञापन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की। उन्होंने बताया है इलैयाराजा की बेटी और एक प्लेबैक सिंगर भवतारिनी ने आज शाम इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने भवतारिनी को श्रद्धांजलि दी है और लिखा -भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने ‘भारती’ के तमिल गीत ‘मयिल पोला पोन्नू ओन्नू’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीता था।

विज्ञापन

क्या था आखिरी म्यूजिक एल्बम?

विज्ञापन

भवतारिनी के सिंगर डेब्यू की अगर बात करें तो उन्होंने ‘रासैया’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता इलैयाराजा और भाई कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा के लिए कई गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने कंपोजर देवा और सिरपी के लिए भी गाने गाए थे। 2002 में, वह रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माई फ्रेंड’ ‘मित्र के लिए कंपोजर बनीं। उनका आखिरी म्यूजिक एल्बम मलयालम फिल्म ‘मायनाधि’ के लिए था। उन्होंने ‘अनेगन’, ‘भारती’, ‘कधालुक्कु मरियाधई’, ‘अज़गी’, ‘फ्रेंड्स’, ‘पा’, ‘मनकथा’ और जैसी तमिल फिल्मों में गाने गाए। इसके बाद उन्होंने ‘फिर मिलेंगे’ सहित कई सारी बॉलीवुड फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया दुख

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और मधुर अवाज को मिस कर रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, उनकी आवाज में अलग बात थी जो बहुत जल्दी खामोश हो गई

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ