Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर होगा महाधमाका! 10 जुलाई को रिलीज हो रहीं ये 5 बड़ी फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases 10 July 2026: इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महाधमाका होगा. 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार तक 1 या 2 नहीं बल्कि 5 बड़ी-बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें आप घर में अपनी फैमिली के साथ बैठकर ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं. चलिए जानते हैं फ्राइडे ओटीटी रिलीज में कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज शामिल हैं.

Friday OTT Releases 10 July 2026
1 / 6

विज्ञापन

इक्का

इक्का2 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर ये थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फाइनली ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मिगुएल एंजेल ब्लैंको: द 48 आवर्स दैट चेंज स्पैन

मिगुएल एंजेल ब्लैंको: द 48 आवर्स दैट चेंज स्पैन3 / 6

ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी इस शुक्रवार यानी 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इसमें स्पेन में साल 1997 में हुई भयानक घटना को दिखाया गया है. उस दौरान बास्क अलगाववादी आतंकवादी समूह ने युवा पार्षद मिगुएल एंजेल ब्लैंको का अपहरण कर लिया था. वहीं स्पेन सरकार को भी अल्टीमेटम दिया गया था. इस पूरी घटना को आप इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

लैंड ऑफ फुटबॉल

लैंड ऑफ फुटबॉल4 / 6

'लैंड ऑफ फुटबॉल' भी कल यानी 10 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस मलयालम डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आपको केरल के लोगों में फुटबॉल के प्रति प्यार देखने को मिलेगा. हासिफ हकीम के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज दिखाएगी कि केरल को भारत का 'फुटबॉल का घर' क्यों कहा जाता है.

विज्ञापन

बाल्टी

बाल्टी5 / 6

उन्नी सिवलिंगम के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन ड्रामा फिल्म भी 10 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. इसमें एक्शन का फुल डोज मिलेगा. एक्शन लवर्स के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शेन निगम, शांतनु भाग्यराज और प्रीति असरानी लीड रोल में हैं.

परिमाला एंड कंपनी

परिमाला एंड कंपनी6 / 6

जयराम और उर्वशी स्टारर ये ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर भी इस लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ये फिल्म 10 जुलाई को Zee5 पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म की कहानी मीडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुंडे की प्रताड़ना से तंग होता है. फिल्म में आपको कॉमेडी का फुल डोज मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन