IC 814: Netflix पर दिखाए ये 3 सीन फिल्मी, रियल में ऐसा नहीं हुआ, कैबिन क्रू का खुलासा

IC 814: The Kandahar Hijack Scene: भारतीय विमान ‘आईसी 814’ के हाईजैक पर बनी सीरीज में जो सीन दिखाए गए हैं, उनमें से कुछ रियल में हुए ही नहीं थे। साथ ही सीरीज के विवादों में आने के बाद इसमें बदलाव भी हुआ है।

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack Scene: भारतीय विमान ‘आईसी 814’ के हाईजैक को लेकर रिलीज हुई सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ इस वक्त अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सीरीज पर आरोप है कि जो रियल में हुआ वो छुपाया गया है और सच नहीं दिखाया गया। अब सीरीज के कुछ सीन को लेकर भी ये कहा जा रहा है कि जो सीरीज में दिखाया गया है, वैसा कुछ रियल में हुआ ही नहीं था।

विज्ञापन

‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के ये सीन नहीं रियल

क्रू के साथ मारपीट नहीं हुई

दरअसल, इसका दावा खुद 1999 में हाईजैक हुए विमान के केबिन क्रू चीफ अनिल शर्मा ने किया है। उनका कहना है कि जिस तरह से सीरीज में क्रू के साथ मारपीट दिखाई गई है, वैसा कुछ रियल में नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि सीरीज में जिस तरह से क्रू के साथ मारपीट हुई है, वो नहीं हुआ था। सीरीज में एक एयर होस्टेस को हाईजैकर्स ने तमाचा मारा थ, लेकिन क्रू का एकमात्र व्यक्ति जिसपर उन्होंने हाथ उठाया वो हमारे सबसे जूनियर फ्लाइट पर्सर, मिस्टर सतीश थे। हाईजैकर्स ने उन्हें सिर के पीछे मारा, उनके बाल नोचे और कुर्सी पर धक्का दिया। इसके आगे उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ भी कुछ नहीं हुआ था। हां, उन्होंने मेरी बहुत गहराई से तलाशी जरूर ली थी। अब मैं ये देखकर हैरान हूं कि शो में इस तरह से क्यों दिखाया गया है।

विज्ञापन

आतंकवादियों का रवैया

सीरीज में दिखाया गया है कि जिन लोगों ने प्लेन को हाईजैक किया उन्होंने बेहद नरमी दिखाई है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। ये एक ऐसी घटना थी, जिसने देश को घुटनों पर ला दिया था, लेकिन शो में आतंकवादियों का रवैया उस तरह से नहीं दिखाया गया है, जिस तरह से दिखाया जाना चाहिए था। साथ ही ये घटना देश के लिए एक सबक के तौर पर दिखाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और आतंकवादियों का नरम रवैया इसको बिल्कुल उल्टा दिखा रहा है।

नेगोशिएट करने गई भारतीय टीम 

सीरीज में जिस तरह से नेगोशिएट करने गई भारतीय टीम को दिखाया गया है, वो भी झूठी बताई जा रही है क्योंकि उस वक्त जो टीम नेगोशिएट करने के लिए गई थी, वो बेहद गंभीर थी और उन्होंने बहुत ही सूझ-बूझ के साथ अपना काम किया था, लेकिन सीरीज में जो टीम दिखाई गई है, वो मजाकिया तौर में नेगोशिएट करती है, जो रियल से बेहद अलग है।

विज्ञापन

अब क्या बदलाव हुआ?

दरअसल, सीरीज को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें हाईजैकर्स के असली नामों को छिपाया गया है। हालांकि नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि सीरीज में जो नाम यूज किए गए हैं वो रियल में हाईजैकर्स के कोडनेम थे। हमने रियल घटना के दौरान उपयोग किए गए नाम ही यूज किए हैं। इसके अलावा 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स ने ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में बदलाव कर दिया है। अब वेब सीरीज के ओपनिंग डिस्क्लेमर में ही हाईजैकर्स के रियल और कोड नाम दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ