Housefull 5 ने तीसरे दिन तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'रेड' और 'सिकंदर' को भी छोड़ा पीछे

Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में शानदार कमाई की है। इसके साथ ही 10 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब के करीब पहुंच गई है।

Housefull 5 Box Office Collection

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। Photo Credit- IMDb

Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुके तीन दिन पूरे हो गए हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है, जिसमें यह गर्दा उड़ा रही है। रिलीज के तीसरे दिन ‘हाउसफुल 5’ ने अजय देवगन की ‘रेड’ ही नहीं बल्कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा अन्य 8 फिल्मों के रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिए हैं। आइए जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने ओपनिंग डे पर धांसू शुरुआत करते हुए साबित कर दिया था कि ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 31 करोड़ रुपये रही जबकि रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

100 करोड़ रुपये के करीब पहुंची फिल्म

‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के तीन दिन के अंदर की जबरदस्त कमाई करते हुए खुद को 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 87 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा सुबह के शोज के लिए ऑक्यूपेंसी 17.72% दर्ज की गई है, जबकि दोपहर में 48.80%, शाम में 54.77% और रात के शोज के लिए ऑक्यूपेंसी 36.78% दर्ज की गई है।

विज्ञापन

10 फिल्मों का तोड़ दिया रिकॉर्ड

‘हाउसफुल 5’ इस साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘छाव’ और ‘सिकंदर’ सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्में रही हैं। हालांकि तीसरे दिन ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी कमाई से ‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा इसने सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव, इमरजेंसी, केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स, जाट, फतेह, रेड 2, देवा और द भूतनी का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ