Housefull 5 ने पहले दिन तोड़ा 'रेड 2' का रिकॉर्ड, बनी तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, 'ठग लाइफ' का कैसा हाल?

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इसने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करते हुए ‘रेड 2’ और ‘ठग लाइफ’ को पीछे छोड़ दिया है।

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Collection

हाउसफुल 5 और ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, रितेश देशमुख, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ समेत 20 एक्टर्स से सजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तूफान ला दिया है। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग ली और अजय देवगन की ‘रेड 2’ का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। यही नहीं ‘हाउसफुल 5’ ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जो एक दिन पहले 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एडवांस बुकिंग में जैसा प्रदर्शन ये फिल्म कर रही थी, कयास लगाए जा रहे थे कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 20 करोड़ के पार जाएगी। मजेदार बात ये है कि इसने ऐसा कर भी दिखाया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने ओपनिंग डे पर 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड 2 का तोड़ दिया रिकॉर्ड

‘हाउसफुल 5’ ने साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनकर नहीं दिखाया है, बल्कि अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘रेड 2’ के रिेकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। हालांकि ‘हाउसफुल 5’ विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ का ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है, जिसने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ और 26 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

ठग लाइफ का कैसा हाल?

उधर, साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो यह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज से एक दिन पहले 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ठग लाइफ’ ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हुआ है, जो ‘हाउसफुल 5’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के बराबर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ