Himansh Kohli के शादी करते ही छा गईं Neha Kakkar, फैंस ने सिंगर को दी बधाई

Himansh Kohli Wedding Pictures: बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने सात फेरे ले लिए हैं। जी हां एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रही हैं।

हिमांश कोहली शादी

Himansh Kohli Wedding Pictures: नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने शादी कर ली है। एक्टर के सात फेरे लेने के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। पिंक शेरवानी में हिमांश दूल्हे के रूप में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hemansh Kohli (@kohlihimansh)

विज्ञापन

मिनटों में वायरल हो गया पोस्ट 

बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी दुल्हन के दीदार भी हो गए हैं। इन तस्वीरों में हिमांष पंक कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ब्लेसिंग्स अबाउंड। इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा जारी की गई तस्वीरों में हिमांश कोहली अपनी पत्नी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों पिंक रंग के जोड़े में एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां हिमांश ने पिंक शेरवानी, पगड़ी और वरमाला पहनी है, वहीं उनकी पत्नी भी उन्हीं के साथ ट्विनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। माथे पर मांगटीका, नेकलेस और पिंक चूड़े के साथ उनकी पत्नी की सुंदरता देखते ही बनती है। इन फोटोज में हिमांश अपनी पत्नी के माथे पर प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस ने यूं किया पोस्ट पर रिएक्ट

एक्टर की शादी की तस्वीरों पर फैंस अब उन्हें बधाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ हिमांश के करीबी और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ फैंस हिमांश की शादी की तारीफ कर रहे हैं कि बिना किसी शोर-शराबे और शो ऑफ के उन्होंने सात फेरे ले लिए हैं। वहीं कुछ यूजर्स तो नेहा कक्कड़ को ही टैग करके बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं हिमांश कोहली?

हिमांश कोहली की बात करें तो वो फिल्म ‘यारियां’ के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। उनकी क्यूटनेस और सादगी ने उन्हें एक बड़ी फैन फॉलोइंग दिलाई थी। इसके अलावा नेहा कक्कड़ के साथ उनका रिलेशनशिप भी काफी चर्चाओं में रहा, लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप के चलते दोनों विवादों में आ गए। नेहा कक्कड़ ने हिमांश पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था, जिससे उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ