6 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर किया कब्जा, रिलीज होते ही बनी नंबर 1; क्या आपने देखी?

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स की एक सीरीज ऐसी है जो रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Netflix trending series operation safed sagar
1 / 6

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर 6 एपिसोड्स की लेटेस्ट सीरीज पहले नंबर पर छाई हुई है. रिलीज होते ही इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सीरीज में कारगिल युद्ध की लड़ाई को दिखाया गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ऑपरेशन सफेद सागर' है. इस सीरीज को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध पर आधारित है. सीरीज में कारगिल युद्ध के भारतीय वायु सेना के साहसी जवानों की कहानी को दिखाया गया है. इन वीरों ने बॉर्डर के पीछे जाकर दुश्मनों से बदला लिया था और देश को उनके आतंकी मंसूबों से बचाया था. कहानी में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट4 / 6

'ऑपरेशन सफेद सागर' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ सीरीज में दीया मिर्जा, अभय वर्मा, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, प्राजक्ता कोली और विजय पाठक भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर कई बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'स्पूकी इन लव', 'माय लाइफ विद द वाटर बॉयज', 'इंडियाज गॉट लेटेंट', 'द अपार्टमेंट जॉब', 'टीच यू अ लेसन' और 'द ईस्ट पैलेस' जैसी सीरीज शामिल हैं. अगर आप भी किसी नई सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड करना चाहते हैं तो वीकेंड पर घर बैठकर देखने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'ऑपरेशन सफेद सागर' की सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.8 है. इसमें आपको सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के कुछ सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. इस सीरीज की खास बात ये है कि इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन