Govinda से मिले Maharashtra के पूर्व विधायक, सर्जरी से लेकर डिस्चार्ज तक दिया पूरा अपडेट

Govinda Health Update After Firing Incident: गोविंदा के साथ हुए हादसे के बाद अब कैसी है उनकी हालत, उनके करीबी मित्र दीपक सावंत ने अपडेट दिया है।

Govinda Health Update After Firing Incident

Govinda Health Update After Firing Incident

Govinda Health Update After Firing Incident: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के साथ मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया। एक्टर से गलती से अपने ही पैर पर गोली चल गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब अभिनेता की सेहत में सुधार है। डॉक्टरों ने उनके पैर में लगी गोली को बाहर निकाल दिया है। गोविंदा की सेहत को लेकर शिवसेना एमएलए और उनके करीबी मित्र दीपक सावंत ने अपडेट दिया है, जो अस्पताल जाकर गोविंदा से मिलकर आए थे।

विज्ञापन

दीपक सावंत ने बताया हाल-चाल

एक्टर गोविंदा को मुंबई के जुहू में स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में एमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी। ये सर्जरी उनके पैर में गोली लगने के चलते की गई थी। लेकिन अब राहत की बात ये है कि अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उनकी सर्जरी सफल हो गई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गोविंदा के हेल्थ के बारे में जानकारी देने के लिए उनके करीबी दोस्त दीपक सावंत ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बात की। सावंत ने बताया, ‘गोविंदा ठीक हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।’ उन्होंने सर्जरी के सफल होने की जानकारी देते हुए कहा कि अभिनेता के फैंस को अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

गोविंदा से अस्पताल में बात करके आए दोस्त

दीपक सावंत ने साफ तौर पर कहा कि ये पूरी घटना अचानक से हो गई। इसमें किसी का भी हाथ नहीं है। ये एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि ‘गोविंदा जी के पैर पर गलती से गोली चल गई, जिसके कारण उनकी हड्डी में भी चोट आई थी। मैंने उनसे हाल ही में बात की और वो सुरक्षित हैं। उनके प्रशंसकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वो बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे।’

परिवार के सदस्यों को लेकर क्या बोले दीपक सावंत?

हादसे के वक्त गोविंदा के घर में कौन-कौन था, जब परिवार के सदस्यों की मौजूदगी के बारे में पूछा गया तो सावंत ने कहा कि ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ इस बीच शिव सेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगडे ने भी गोविंदा की स्थिति पर अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा कि ‘गोविंदा जी ने एक ऑडियो नोट जारी किया है जिसमें उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बताया। वो ठीक हैं और डॉ अग्रवाल का धन्यवाद किया जिन्होंने सर्जरी की। उनके प्रशंसकों को अब चिंता नहीं करनी चाहिए।’

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ