Govinda के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आया अपडेट, दोस्त ने दी जानकारी
Govinda Heath Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ हुए हादसे के बाद अब उनके खास दोस्त ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया है।
Edited By Himanshu Soni

Govinda Heath Update
Edited By Himanshu Soni

Govinda Heath Update
Govinda Heath Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद एक्टर खतरे से बाहर आ गए और अब उनकी हालत में सुधार है। गोविंदा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनके बचपन के दोस्त ने उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बारे में बताया है। चलिए आपको बताते हैं फिलहाल गोविंदा की हेल्थ कैसी है और उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की सेहत को लेकर उनके फैंस काफी चिंतित हैं। मंगलवार को मुंबई में उनके घर पर एक दुघटना हो गई, जिसमें उनके पैर पर गोली लग गई।इस घटना ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि उनके प्रशंसकों को भी चिंता में डाल दिया। हालांकि गोविंदा ने खुद एक बयान जारी कर कहा है कि वो अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनके करीबी दोस्त पहलाज निहलानी ने अब उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए पहलाज ने ये भी बताया है कि एक्टर को कब तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
View this post on Instagram
गोविंदा के साथ हुई इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि ये घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई, जब अभिनेता अपनी 6 बजे की फ्लाइट के लिए तैयार हो रहे थे। इस घटना पर उनके दोस्त पहलाज ने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि जब उन्होंने इस खबर को सुना, तो उनका दिल टूट गया। पहलाज ने कहा, ‘गोविंदा के फैसलों को समझना कभी आसान नहीं रहा। वो हमेशा अपने तरीके से जीते हैं।’
पहलाज ने आगे कहा कि गोविंदा के साथ उनका गहरा संबंध है और वो हमेशा उनकी भलाई ही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई मुश्किल आती है, तो मैं हमेशा पहले वहां पहुंचता हूं। मैंने गोविंदा को कॉल करने की कोशिश की और उनके मैनेजर से बात की। पहलाज की मानें तो गोविंदा के मैनेजर ने उनसे कहा है कि गोविंदा को आज शाम तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। गोविंदा के दोस्त ने कहा कि मैं उनके घर जाकर उनकी सेहत का हाल-चाल लूंगा।’
यह भी पढ़ें: Govinda के साथ हुए हादसे पर बॉलीवुड के ‘खान’ का बयान, गोली लगने का सुनते ही हुए शॉक्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: