Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को हाल ही में गोली लगी थी। एक्टर ने गलती से अपनी ही गन से खुद को ही घायल कर लिया था। इसके बाद एक्टर को सर्जरी तक करवानी पड़ी थी। सभी फैंस गोविंदा की हालत के बारे में जानकर घबरा गए थे। हालांकि, वो अब ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। वहीं, अब गोविंदा को लेकर एक नई खबर सामने आई है। पता चला है कि इस साल गोविंदा ने दिवाली नहीं मनाई। वो सेलिब्रेशन से दूर ही रहे हैं, जबकि उनके परिवार ने दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया है।
गोविंदा ने नहीं मनाई दिवाली
गोविंदा के दिवाली सेलिब्रेट न करने का क्या कारण हो सकता है? वो अब उनकी पत्नी ने रिवील किया है। वैसे तो ये दिवाली गोविंदा के लिए बेहद खास होनी चाहिए थी, क्योंकि इस साल उनका अपने भांजे और उनके परिवार के साथ पैचअप हुआ है। कृष्णा अभिषेक से गोविंदा की तकरार कई सालों से चल रही थी जो आरती सिंह की शादी में खत्म हुई है। इसके अलावा गोविंदा एक बड़े हादसे के बाद सही सलामत बच गए। ऐसे में अब उनकी दिवाली सेलिब्रेशन खास होनी चाहिए थी।
पत्नी ने बताई वजह
बावजूद इसके एक्टर ने दिवाली नहीं मनाई। अब गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा हाल ही में अपनी बेटी टीना के साथ बिल्डिंग के बाहर दिखाई दीं। इस दौरान ये दोनों मां-बेटी दिवाली के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही थीं। पैपराजी इन्हें देखकर एक्टर का हालचाल लेने पहुंच गए तो उन्हें सुनीता ने कहा, ‘सर एकदम ठीक हैं। उनको रेस्ट करने को बोला है इसलिए इस साल दिवाली वो नहीं मना रहे। तो सिर्फ मैं बच्चों के साथ दिवाली मना रही हूं।’
गोविंदा के बेटे ने दिया था हेल्थ अपडेट
आपको बता दें, कुछ दिन पहले गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने भी यही कहा था कि उनके पिता एकदम ठीक हैं और सभी स्टिचेस हट चुके हैं। दो हफ्तों में वो डांस भी करने लगेंगे। फैंस अब इनके बातों को सुनकर राहत भरी सांस ले रहे हैं। भले ही इस साल गोविंदा अपनी इंजरी के कारण दिवाली नहीं मना पाए हों, लेकिन वो ठीक हैं और रिकवरी के रास्ते पर हैं। अब फैंस भी गोविंदा के एकदम पहले जैसे होने की दुआ कर रहे हैं।