Godrej Properties acquire Raj Kapoor Bungalow: इस कपंनी ने खरीदा 'राज कपूर का बंगला', जानें कितने करोड़ में बिका 'आरके कॉटेज'

Godrej Properties acquire Raj Kapoor Bungalow

Godrej Properties acquire Raj Kapoor Bungalow

Godrej Properties acquire Raj Kapoor Bungalow: राज कपूर एक ऐसा नाम है, जिसे हर कोई पहचानता है। साथ ही राज कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। राज कपूर की विरासत को आज भी उनके परिवार के लोग संभाल कर रखे हैं और आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

बीते कुछ साल पहले आरके स्टूडियोज को बेच दिया गया था। अब कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला भी बेच दिया गया है। बता दें कि राज कपूर की तमाम प्रॉपर्टीज फिल्मों और कपूर फैमिली भी राज के इतिहास और पर्सनैलिटी के साक्षी हैं। कपूर खानदान के पुश्तैनी बंगले की डील करोड़ो में हुई हैं। साथ ही इस बंगले को एक कंपनी ने खरीदा है।

विज्ञापन

बिक गया ‘आरके कॉटेज’

बता दें कि साल 2019 में कपूर के आइकॉनिक स्टूडियो, आरके स्टूडियो (RK Studios) गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने खरीद लिए थे।

विज्ञापन

साथ ही उस जगह पर अब एक प्रीमियम मिक्स-यूज प्रोजेक्ट- ‘गोदरेज आरकेएस’ बन रहा है, जो इसी साल बनकर तैयार होगा। इसके साथ ही अब राज कपूर का बंगला, जिसमें वो और उनके बाद पत्नी कृष्णा कपूर रहा करती थीं, वो भी बेच दिया गया है।

100 करोड़ रुपये में बिका ‘राज कपूर का बंगला’ 

जानकारी के मुताबिक राज कपूर का बंगला, जो चेंबूर में स्थित है, साथ ही इसे ‘आरके कॉटेज’ कहते हैं। इसको अब गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने अक्वाइअर कर लिया है। साथ ही यह 100 करोड़ रुपये में बिका हैं।

विज्ञापन

Zapkey.com के हिसाब से राज के बंगले की डीड ऑफ कन्वेअन्स राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर (Randhir Kapoor), उनकी बेटी रीमा जैन (Rima Jain), नाती-नातिन निताशा नंदा (Nitasha Nanda) और निखिल नंदा (Nikhil Nanda) और छोटी बहू नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने साइन की है।

विज्ञापन

एक एकड़ में है राज का बंगला

कहते हैं कि राज का यह बंगला एक एकड़ में है और अब गोदरेज प्रॉपर्टीज इसे 500 करोड़ रुपये के हाउजिंग प्रोजेक्ट में डेवेलप करेगी। राज का यह बंगला बहुत ही आलिशान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ