Sonu Sood Special Thali Pics: एक बार फिर सुर्खियों में छाए एक्टर सोनू सूद, इस बार ये 'किंग साइज' थाली बनी वजह
Edited By Nancy Tomar

Sonu Sood Special Thali Pics:
Edited By Nancy Tomar

Sonu Sood Special Thali Pics:
Sonu Sood Special Thali Pics: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सोनू सूद हमेशा दूसरों की मदद करते नजर आते हैं। साथ ही एक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं।
सोनू हमेशा ही अपनी दरियादिली से फैंस के दिलों में खास जगह पर रहते हैं। सोनू की फिल्में ही नहीं बल्कि उनके फैंस उन्हें ऑफ स्क्रीन भी खूब प्यार करते हैं और इसलिए वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
सोशल मीडिया पर सोनू की फोटोज वायरल होती ही रहती है, लेकिन अब फिर से सोनू की फोटोज सामने आई हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि ये भारत की सबसे बड़ी खाने की थाली है और इसका नाम भी सोनू सूद के नाम पर ही रखा गया है। इसलिए अब सोनू एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
कोरोना महामारी के भयानक दौर में सोनू ने जरूरतमंदों की मदद की और इसलिए वो अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा रहते हैं। साथ ही उनके इस काम की सभी तारीफ भी करते हैं और इसलिए उनको कई बार अलग-अलग तरीके से सम्मानित भी किया जा चुका है।
इस बीच अब फिर से सोनू को सम्मान देते हुए एक बहुत बड़ी खाने की थाली बनाई गई हैं, जिसे एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हैं।
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सोनू सूद एक बहुत बड़ी बिरयानी से भरी थाली के पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि- भारत की सबसे बड़ी खाने की थाली का नाम अब मेरे नाम सोनू सूद पर रखा गया है। एक शाकाहारी व्यक्ति जो बहुत कम खाना खाता है, उसके नाम पर 20 लोगों की खाने की थाली कैसे हो सकती है।
बता दें कि भारत की सबसे बड़ी खाने की थाली को सोनू सूद के नाम पर बनाकर जिसमत जेलमंडी की ओर से ये सम्मान दिया गया है। एक्टर ने इसकी फोटोज को शेयर किया है और अब लोग इन फोटोज को खूब प्यार दे रहे हैं। सोनू को लोग रियल हीरो के नाम से भी बुलाते हैं और उनको बहुत पसंद करते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: