रैपर Divine के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, परफॉर्म किए बिना ही भाग गए

Fraud Case Against Rapper Divine: रैपर डिवाइन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उनके और उनकी टीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Fraud Case Against Rapper Divine

Fraud Case Against Rapper Divine

Fraud Case Against Rapper Divine: इंडिया के मशहूर रैपर डिवाइन बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। रैपर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद अब रैपर पर बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

इंदौर से सामने आया मामला

ये मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जिसमें फेमस रैपर विवियन विल्सन फर्नांडिस यानी डिवाइन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। दरअसल उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने करीब 4000 फैंस के साथ धोखा किया है। एक कार्यक्रम के लिए चार हजार लोगों की भीड़ जुटी थी, जो बेसब्री से डिवाइन का इंतजार कर रही थी, लेकिन रैपर वहां नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

पैसा लेने के बाद भी शो किया कैंसल

शनिवार को इंदौर में एक कॉन्सर्ट के दौरान रैपर डिवाइन को परफॉर्म करना था लेकिन फैंस की तरफ से रैपर का घंटों इंतजार करने के बाद भी वो वहां पर नहीं पहुंचे। उल्टा रैपर अपनी टीम के साथ वहां से भाग निकले। उनके परफॉर्म ना करने की वजह से कई फैंस निराश हुए क्योंकि लोगों ने शो के लिए पूरे पैसे लिए हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DIVINE (@vivianakadivine)

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक डिवाइन कार्यक्रम से दो दिन पहले ही कहने लगे थे कि उनके पास कोई और काम है। ये भी बताया गया है कि डिवाइन एयरपोर्ट से भागने की योजना बना रहे थे। कुछ मीडिया वालों ने उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर भी पकड़ लिया था, जहां वो सवालों का जवाब देने से बचते दिखे। रिपोर्टर के पूछे गए सवालों का उन्होंने कोई जवाब साफ तौर पर नहीं दिया।

डिवाइन को GG एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बुक किया गया था, लेकिन आयोजकों ने बताया कि रैपर ने झूठा वादा किया। इस घटना के बाद रैपर के फैंस काफी निराश हुए। इसके बाद उनके द्वारा जमकर हंंगामा भी किया गया।

विज्ञापन

किशनगंज पुलिस ने मामला किया दर्ज

डिवाइन का कार्यक्रम इंदौर के एक शैक्षणिक संस्थान में ‘टाइमलेप्स’ नाम से आयोजित किया गया था। तीन घंटे के इंतजार के बावजूद रैपर अपनी टीम के साथ होटल से नहीं निकले। कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा लोग उपस्थित थे, लेकिन डिवाइन वहां तक नहीं पहुंचे।

इस घटना के एक और चौंकाने वाले पहलू में डिवाइन के ड्राइवर को बंधक बनाने का मामला भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर को दो घंटे तक कार में रखा गया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इसके बाद डिवाइन और उनकी टीम प्राइवेट टैक्सी में बैठकर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन

इस मामले में महू की किशनगंज पुलिस ने डिवाइन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जबकि इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने कुछ लोगों द्वारा ड्राइवर के साथ अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों में कार्रवाई शुरू की है। इंदौर पुलिस अब डिवाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ