---विज्ञापन---

Avinash Mishra ने टाइम गॉड बनते ही लिए 5 फैसले, रातों-रात पलट गई गेम

Avinash Mishra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के नए टाइम गॉड अविनाश मिश्रा बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 5 बड़े फैसले लिए जिसके चलते रातों-रात घर की गेम पलट गई।  

---विज्ञापन---

Avinash Mishra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का गेम इन दिनों काफी मजेदार होता जा रहा है। वीकेंड का वार में फराह खान की सलाह के बाद से घर के माहौल में काफी हद तक सुधार आता दिखाई दे रहा है। वहीं अविनाश मिश्रा जो अभी तक दर्शकों के निशाने पर थे, अब दर्शकों की तारीफ हासिल कर रहे हैं। दरअसल, अविनाश घर के नए टाइम गॉड बन गए हैं। इस पावर को हासिल करने के बाद ही उन्होंने 5 बड़े फैसले लिए जिससे गेम रातों-रात पलट गई है। वहीं फैंस भी अविनाश की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं कि विवियन डीसेना के लाडले अविनाश ने क्या-क्या फैसले लिए हैं।

घरवालों को मिली मनपसंद ड्यूटी

बिग बॉस 18 में टाइम गॉड बनने के बाद सबसे पहला काम अन्य घरवालों को ड्यूटी बांटना होता है। अविनाश मिश्रा ने बतौर टाइम गॉड घरवालों को काम की ड्यूटी दी। इस दौरान उन्होंने सभी घरवालों को उनकी मनपसंद ड्यूटी दी। इस वजह से घर के अंदर किसी का झगड़ा नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

चुम को दी काम से छूट

अविनाश मिश्रा ने चुम दरांग को घर के सभी काम से छुट्टी दी। दरअसल, टाइम गॉड के टास्क के दौरान रजत दलाल की वजह से चुम टाइम गॉड बनते-बनते रह गईं। वहीं अविनाश ने रजत की क्लास लगाते हुए चुम का साथ दिया। इसके लिए करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, विविनय डीसेना समेत कई लोगों ने उनकी तारीफ की।

---विज्ञापन---

विरोधी करणवीर बने वाइस टाइमगॉड

बिग बॉस 18 में टाइम गॉड के हर टास्क में करणवीर मेहरा जीतने से चूक जाते हैं। घरवालों ने उन्हें सो-कॉल्ड टाइम गॉड बुलाना शुरू कर दिया। हालांकि अविनाश मिश्रा ने बतौर टाइम गॉड अपने दुश्मन करणवीर से झगड़ा खत्म करते हुए उन्हें वाइस टाइम गॉड की पोस्ट दी। दोनों की दुश्मनी शो में शुरुआत से थी लेकिन अब उनके रिश्ते सुधरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

घरवालों के साथ हर शाम पार्टी

अविनाश मिश्रा ने घर का माहौल कूल रखने के लिए एक अहम फैसला लिया जो अभी तक किसी टाइम गॉड ने नहीं लिया था। अविनाश ने घरवालों से कहा कि हर शाम वह सभी घरवालों के साथ पार्टी करेंगे। अविनाश के इस फैसले से माना जा रहा है कि घर के अंदर का माहौल नॉर्मल होगा।

---विज्ञापन---

फ्रेंड्स विद नो बेनिफिट

बिग बॉस 18 में अभी तक दो ग्रुप देखे गए हैं। एक ग्रुप विवियन डीसेना का और दूसरा करणवीर मेहरा का। हालांकि अविनाश मिश्रा टाइम गॉड बनने के बाद अपने ग्रुप के लोगों के लिए बायस्ड नहीं दिखे। इसका एक उदाहरण यह भी रहा कि जब उन्हें नॉमिनेट कंटेस्टेंट को सेफ करने की पावर दी गई तो विवियन डीसेना सेफ नहीं हुए जबकि करणवीर सेफ हो गए।

First published on: Dec 12, 2024 11:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola