Karan Johar को 8 साल की उम्र से है ये बीमारी, फिल्ममेकर ने अब किया खुलासा

Karan Johar: हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जी हां, करण ने बताया है कि वो 8 साल की उम्र से इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि करण ने बताया है कि वो ढीले कपड़े क्यों पहनते हैं?

Karan Johar

Karan Johar

विज्ञापन

Karan Johar: बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी अपने चहेते सितारों के बारे में सब जानने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी लाइफ को लेकर कुछ ऐसा ही खुलासा कर दिया है। जी हां, करण ने कुछ ऐसा रिवील किया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर करण ने ऐसा क्या रिवील किया है?

फिल्ममेकर ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने सीनियर जर्नलिस्ट फेस डिसूजा से अपनी लाइफ के बारे में बात की है। इस दौरान करण ने अपनी लाइफ की असफलताओं के बारे में बात करते हुई कई चीजें शेयर की हैं। करण ने बताया है कि उन्हें महज 8 साल की उम्र से ही बॉडी डिस्मॉर्फिया डिसऑर्डर की बीमारी हैं। जी हां, इतनी छोटी उम्र से करण इस बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि हैरानी की बात ये है कि करण की इस बीमारी के बारे में फैंस अभी तक नहीं जानते थे।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ओवरसाइज्ड कपड़े क्यों पहनते हैं करण जौहर?

इस बातचीत के दौरान करण ने बताया कि यही कारण है कि वो इतने ढीले-ढाले कपड़े पहनते हैं। फिल्ममेकर का कहना है कि वो अपनी बॉडी को लेकर असहज महसूस करते हैं और इसलिए को इस तरह के कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान करण ने ये भी बताया कि बॉडी डिस्मॉर्फिया डिसऑर्डर की वजह से उन्हें हमेशा बुरा दिखने का डर सताता रहता है, उन्हें लगता है कि लोग उनके बारे में क्या कहेंगे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन

पूल में जाने से भी डरते हैं करण

करण ने कहा कि इस बीमारी की वजह से उन्हें कई चीजों का सामना करना पड़ता है। फिल्ममेकर ने बताया कि इस बीमारी की वजह से वो पूल में जाने से भी डरते हैं। उनका कहना है कि भले ही वो कितना भी वजन कम क्यों ना कर लें, लेकिन उन्हें हमेशा लगता है कि वो मोटे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे करण ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि कोई भी उनके शरीर के किसी भी हिस्से को देखें। इसलिए वो इस तरह के कपड़े पहनते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन

2 साल पहले आया था पैनिक अटैक

इसके आगे करण जौहर ने बताया कि उन्होंने इस पर दवाओं से काबू पाने की कोशिश की है। हालांकि वो अभी तक भी इससे पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। जी हां, करण ने कहा कि इंटीमेसी के दौरान भी उन्हें लाइट्स ऑफ करनी पड़ती है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान करण ने ये भी शेयर किया कि 2 साल पहले उन्हें पैनिक अटैक भी आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ