---विज्ञापन---

मुझे कुछ नहीं हुआ, बिल्कुल ठीक हूं…’72 हुरैन’ के प्रोड्यूसर ने अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज कराई FIR

Producer Director Ashoke Pandit Health Controversy: मैं बिल्कुल ठीक हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ है…जिसने भी अफवाह फैलाई है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। यह कहना है कि फिल्म ’72 हुरैन’ के प्रोड्यूसर अशोक पंडित का, जिन्होंने उनके बीमार होने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने अपने बीमार […]

---विज्ञापन---

Producer Director Ashoke Pandit Health Controversy: मैं बिल्कुल ठीक हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ है…जिसने भी अफवाह फैलाई है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। यह कहना है कि फिल्म ’72 हुरैन’ के प्रोड्यूसर अशोक पंडित का, जिन्होंने उनके बीमार होने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने अपने बीमार होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, क्योंकि मीडिया में बात फैल गई थी कि फिल्म की असफलता से उन्हें इतना झटका लगा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस को दी शिकायत

’72 हुरैन’ के प्रोड्यूसर डायरेक्टर ने एक वीडियो जारी करके कहा कि वह बिल्कुल फिट और ठीक हैं। उनके बीमार होने को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे झूठी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और मुंबई पुलिस को शिकायत देकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की अपील भी कि है, ताकि पूरा मामला सबके सामने उजागर हो।

<

>

---विज्ञापन---

हंसल मेहता भी अफवाह फैलाने वालों पर भड़के

निर्देशक हंसल मेहता ने भी अशोक पंडित की हेल्थ को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भड़ास निकाली। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि फिल्म को लेकर जो भी विवाद हो। लोगों की विचारों से असहमति हो सकती है, लेकिन इस तरह की बकवास अफवाहें फैलाना बंद करें। फर्जी खबरों के लिए आपको रिपोर्ट कर रहा हूं। अशोक पंडित स्वस्थ हैं। किसी के भी स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की गंदगी फैलाना उचित नहीं, भले ही वह आपका दुश्मन ही क्यों न हो।

अशोक पंडित को मिली जान से मारने की धमकी

बता दें कि अशोक पंडित फिल्म निर्माता और टेलीविजन निर्देशक हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ’72 हुरैन’ बनाई हैं। मूवी 7 जुलाई को रिलीज हुई थी, लेकिन इसको लेकर विवाद हुआ। आरोप लगे कि फिल्म में विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाई गई है। फिल्म की रिलीज से पहले किसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। ’72 हुरैन’ में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर अहम किरदार में हैं। वही धमकी मिलने के बाद अशोक पंडित को पुलिस सुरक्षा भी मिली थी।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 03, 2023 07:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola