नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो दिल्ली में हैं।

रविवार को इंडिया गेट पर शूटिंग करने पहुंचे एक्टर को देख वहां फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने प्रशंसकों (Sidharth Malhotra Fan Video) से मिलते हुए और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है।

पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने इस वायरल वीडियो (Sidharth Malhotra Viral Video) को साझा किया है, जिसमें सिद्धार्थ की एक झलक पाने के लिए इंडिया गेट पर मौजूद उनके फैन्स को उत्साहित होते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में सिद्धार्थ को काले रंग की टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली से पहले सिद्धार्थ ‘योद्धा’ की शूटिंग के लिए मनाली में थे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। इसे एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ‘योद्धा’ के अलावा, सिद्धार्थ अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही के साथ ‘थैंक गॉड’ में भी दिखाई देंगे। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म ‘मानिके’ के पहले गाने को रिलीज किया, जिसमें सिद्धार्थ और नोरा फतेही की सिज्जलिंग केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही बटोरी। सिद्धार्थ के पास रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ