पति ने छोड़ा साथ तो बहन बनीं Esha Deol का सहारा, एक्ट्रेस का हर दुख बांटती है Ahana Deol
Esha Deol-Bharat Takhtani: जब से ईशा और भरत के अलग होने की खबर आई है, उसके पहले से ही एक्ट्रेस की फैमिली उनका सपोर्ट कर रही हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Esha Deol-Bharat Takhtani: बी-टाउन में इन दिनों ही-मैन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के पति से अलगाव की खबरें जोरों पर है। ईशा और भरत को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है, लेकिन कहते हैं ना कि मुश्किल वक्त में परिवार ही साथ देता है। ईशा भी ऐसे ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, जहां एक्ट्रेस को मां हेमा का सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं अब ईशा को बहन का भी सहारा है।
View this post on Instagram
जैसे ही पति ने ईशा का हाथ छोड़ा, तो बहन अहाना ने उनका हाथ थाम लिया। अपनी बहन के हर दुख में साथ खड़ी रहती हैं अहाना देओल। जी हां, इन दिनों देओल परिवार बड़ी बेटी के घर टूटने से बेहद परेशान है। ऐसे में अब हर कोई ईशा के साथ खड़ा है। ईशा देओल इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने मायके में रह रही हैं। बता दें कि बीते एक महीने से ईशा और भरत की अलग होने की खबरें आ रही थी, लेकिन अब कपल ने आपसी सहमति से ऑफिशियली इसको अनाउंस कर दिया है।
View this post on Instagram
बता दें कि ईशा और भरत अपनी शादी के 11 साल बाद अलग हो रहे हैं। कानूनी तौर पर बहुत जल्द दोनों का तलाक होने वाला है। जब से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें आ रही हैं, तबसे हेमा अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही ईशा की बहन भी उनके साथ साए की तरह रहती है। वहीं, जब से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें आई हैं तबसे कपल को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि ईशा ने अपनी शादी खुद ही तोड़ ली, तो कुछ लोगों ने इस शादी के टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया। हालांकि भरत ने भी ईशा पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने ईशा को लेकर कहा कि ईशा अक्सर मेरे साथ रहती है और जब मैं अपने दोस्तों के साथ होता हूं, तो वो बहुत ही बेचैन हो जाती है। ईशा बड़ी पजेसिव है और वो मुझे इग्नोर करके बच्चों पर ज्यादा ध्यान देती है। बता दें कि ईशा और भरत की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। ऐसे में अब दोनों के अलग होने की खबरें ना सिर्फ उनको बल्कि फैंस को भी परेशान कर रही हैं। दोनों की दो बेटियां भी है और ऐसे में उनके अलग होने का असर उनके बच्चों पर भी पडे़गा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: