Bigg Boss 19 में होगी AI डॉल Habubu की एंट्री? पहली बार शो में इंसानों संग दिखेगा रोबोट!

Bigg Boss 19 Robot Doll Habubu: बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स लगातार सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच अपडेट है कि शो में यूएई की पहली अमीराती रोबोट डॉल हबूबू नजर आएगी।

Bigg Boss 19 Robot Doll Habubu

बिग बाॅस 19 में रोबोट की एंट्री। Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Robot Doll Habubu: बिग बॉस 19 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान का यह शो अगस्त महीने से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की थीम, प्रोमो और आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच एक नए अपडेट ने फैंस को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि यूएई की पहली इंटरैक्टिव अमीराती रोबोट डॉल हबूबू बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट बनकर शो में हिस्सा लेगी। बता दें कि यह वही हबूबू डॉल है, जिसने पॉप मार्ट वायरल सनसनी लाबूबू की जगह ली है।

बिग बॉस में रोबोट डॉल की एंट्री?

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में पहली बार होगा जब एक रोबोट हबूबू कंटेस्टेंट बनकर शो में हिस्सा लेगी। वह शो की फर्स्ट कंटेस्टेंट होगी जिसने घर में एंट्री कराने से पहले एक फुल-स्केल मर्च ड्रॉप लॉन्च किया है। बताया जाता है कि रोबोट डॉल के जरिए मेकर्स शो में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगे। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

क्या है डॉल की खासियत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि हबूबू डॉल इंडियन  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। खूबियों की बात करें ताे हबूबू को इंसान के मुकाबले इमोशनली ज्यादा इंटेलीजेंट बताया जाता है। 16 साल की ये डॉल खाना बनाना और साफ-सफाई करना जानती है। उसके अंदर नटखटपन, क्लास और एक सुरीली आवाज है, जो हिंदी के अलावा अन्य सात लैंग्वेज बोलती है।

अब तक इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

फिलहाल बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स सेलिब्रिटी को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि द ट्रेटर्स में दिखाई दीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। पूरव झा को भी अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके अलावा लक्ष्य चौधरी, फैसल शेख, कनिका मान, डिनो जेम्स, जन्नत जुबैर, लूलिया वंतूर, फैसल खान, पारस कलनावत और रीम शेख को अप्रोच किया जा चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ