हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: फिल्ममेकर एम.एम. बेग का 70 की उम्र में निधन, घर से बरामद हुआ शव

Entertainment News: सलीम खान बीते दिन से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद लेखक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सलमान खान को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. चलिए आपको भी बताते हैं सलीम खान की हालत अब कैसी है?

विज्ञापन

Live Updates

23:31 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 70 की उम्र में फिल्ममेकर M.M Baig का निधन

मशहूर फिल्म मेकर एम.एम बेग का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो हिंदी सिनेमा में अपनी बेटी बेबी गुड्डू के पिता के रूप में भी जाने जाते हैं, जैसे ही उनकी मृत्यु खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. दरअसल, उनका शव उनके घर से ही बरामद किया गया है, चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:26 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलीम खान की तबीयत पर सलमान खान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती है. उनके जल्द ठीक होने के लिए लोग दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने उनकी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. चलिए जानते हैं उसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:26 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जेल से बाहर आते ही ठुमकों में डूबे राजपाल यादव, वीडियो वायरल

राजपाल यादव अब जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं और अपने परिवार के बीच पहुंच चुके हैं, जहां उनकी भतीजी की शादी चल रही है. इसी बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि राजपाल यादव अपने परिवार वालों के साथ ठुमका लगा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:42 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगा यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच फिल्म के निर्देशक गीता मोहनदास ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद यश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:43 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘नागिन 7’ को तगड़ा झटका

भारत में फिल्म के साथ टीवी सीरियल का भी काफी क्रेज देखने को मिलता है. यहीं कारण है कि दर्शकों को हर बर टीवी टीआरपी का इंतजार रहता है. दरअसल, इस टीआरपी के जरिए ही उन्हें पता चलता है कि उनका पसंदीदा शो टीआरपी के मामले में किस नंबर पर है. दरअसल टीआरपी में इस बार एकता कपूर के शो नागिन 7 को तगड़ा झटका लगा है. यह शो TRP के मामले में काफी निचे खिसक गया है. पढ़िए पूरी खबर...

17:54 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी को दिया ट्रिब्यूट

रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने उनकी प्रतिमा को फूल माला पहनाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन लिखा, 'मेरा राजा मेरा गर्व.'

17:47 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी साउथ की 6 धमाकेदार फिल्में

इस हफ्ते जहां हिंदी फिल्मों की भरमार है वहीं, साउथ मूवीज का भी बोलबाला देखने के लिए मिलने वाला है. इसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्में शामिल हैं. ऐसे में अगर आप साउथ फिल्मों के दीवाने हैं तो इस हफ्ते आपको एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. देखिए लिस्ट...

17:40 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बिग बॉस फेम खानजादी ने चाहत पांडे पर लगाया गंभीर आरोप

The 50 शो में कंटेस्टेट खानजादी ने चाहत पांडे पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. उन्होंने चाहत पांडे पर क्रिमिनल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे जेल तक जा चुकी हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर...

17:03 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म, जिसने 11 साल बाद OTT पर जमाई धाक

ओटीटी प्लेटफॉर्म नई और पुरानी हर फिल्में आसानी से देखने के लिए मिल जाती हैं. ऐसे में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 साल पुरानी फिल्म को हाल ही में रिलीज किया, जिसके बाद इसने धाक ही जमा ली. इस मूवी की रेटिंग 7.5 है. इसकी कहानी 90 के दशक के नॉस्टैल्जिया और हरिद्वार की गलियों में बुनी गई है. पढ़िए पूरी खबर.

16:54 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 26 मिनट को वो फिल्म, जिसमें सगाई से लेकर विदाई तक, हर रस्म के लिए मिलेंगे ब्लॉकबस्टर गानें

कुछ पुरानी फिल्में इतनी कमाल की थी, जो रीमेक होने के बावजूद बढ़िया कमाई कर लेती थी. ऐसी ही राजश्री प्रोडक्शन की ये फिल्म भी थी, जिसमें सगाई से लेकर विदाई तक के गाने हैं. हर घर में शादी के समय इस फिल्म के गाने चलाए जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:16 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शीशे जैसी चमकदार स्किन के लिए Hande Erçel फॉलो करती हैं ये Skincare Routine

तुर्की एक्ट्रेस Hande Erçel को कौन नहीं जानता. उनकी सुंदरता के कई लोग मुरीद हैं. उनकी हेल्दी स्किन के लिए वे कुछ नियमों को फॉलो करती हैं, जिससे उनकी स्किन शीशे जैसी चमकती रहती है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:08 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी का स्टाइलिश लुक

हुमा कुरैशी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर कल यानी कि 20 फरवरी को जारी किया जाएगा, ऐसे में एक दिन पहले ही हुमा को स्टाइलिश अंदाज में धर्मा प्रोडक्शन के बाहर स्पॉट किया गया.

16:06 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पिता सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है. वह 90 साल के हैं और बीते दिनों ही अस्पताल में एडमिट कराया गया था. ऐसे में सलमान पिता का हाल लेने के लिए हॉस्पिटल के चक्कर काट कर रहे हैं. ऐसे में अब आज फिर से वह अस्पताल पापा का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं.

15:51 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पवन सिंह के चाचा ने अक्षरा सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद काफी गहरा गया है. तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट में दो केस हैं. एक तरफ मेंटेनेंस का तो दूसरी ओर तलाक का. इसी बीच पवन के चाचा ने अक्षरा सिंह को लपेटे में लिया और गंभीर आरोप लगाया है. पढ़िए पूरी खबर.

15:43 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Shahid Kapoor की सबसे बड़ी Flop Film

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुशल एक्टर हैं. उनकी दमदार एक्टिंग की बावजूद उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. उनमें से ये 6.6 IMDb रेटिंग वाली फिल्म का तो नाम ही गायब सा हो गया. आइए जानते हैं इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

15:14 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कौन था 'रामायण' में जामवंत बना एक्टर, 39 साल से कहां हैं गायब?

रामानंद सागर की 'रामायण' का एक-एक किरदार काफी पॉपुलर रहा था. ऐसे में आज आपको बुलंद आवाज वाले जामवंत के बारे में बता रहे हैं कि आखिर इस रोल से जिसने लोगों को ही नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज को भी मुरीद बना लिया था अब वो कहां हैं और 39 साल बाद उनकी स्थिति कैसी है? पढ़िए पूरी खबर.

14:40 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नीरज पांडे को अब बदलना पड़ेगा फिल्म Gooskhoor Pandit का टाइटल

पिछले दिनों नीरज पांडे की फिल्म Ghooskhor Pandit से जुड़ा विवाद इतना आगे बढ़ गया कि उसे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा. इस पर उच्च न्यायालय ने फिल्म में उचित बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं. तभी नीरज पांडे ने याचिका दायक की, जिसको SC ने खारिज कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

14:33 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'पुष्पा' स्टार का स्वैग देखने के लिए मिल रहा है. वह जीन्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. देखिए वीडियो...

14:29 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग इन्वाइट बॉक्स

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उदयपुर में शादी की चर्चाओं के बीच अब विजय का घर भी सज गया है और लोगों को इन्विटेशन कार्ड वाला बॉक्स भी मिलना शुरू हो गया है. पढ़िए पूरी खबर.

14:12 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Sherlyn Chopra के दावों से मचा हड़कंप, बड़ी शख्सियत संग बताया अपना अफेयर

Sherlyn Chopra अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं. मगर हाल फिलहाल में उनका एक स्टेटमेंट काफी बवाल मचा रहा है, जहां पर वे इस बड़ी शख्सियत के साथ अपने अफेयर की बात बता रही हैं. उन्होंने यह तक बताया कि इस शख्स से पैसों के लिए शारीरिक संबंध बनाया था. पढ़िए पूरी खबर...

13:52 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘दो दीवाने सहर में’ की एडवांस बुकिंग शुरू

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चुतर्वेदी की फिल्म ' दो दीवाने सहर' में 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये एक रोमांटिक लव स्टोरी वाली फिल्म है.

13:40 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हिंदी के बाद तेलुगु-कन्नड़ में भी रिलीज हुआ 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर

विपुल अमृतलाल शाह इन दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन ही फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद अब इसका तेलुगु-कन्नड़ में भी ट्रेलर जारी किया गया है. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

13:25 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2000 रुपये में बनेगी 3000 करोड़ की फिल्म, शेखर कपूर का दावा

सिनेमा जगत में इन दिनों AI और एनिमेटेड फिल्मों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. 'महावतार नरसिम्हा' ने 300 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड ही बना दिया था. अब शेखर कपूर ने शॉकिंग दावा किया है. पढ़िए पूरी खबर.

13:14 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तिहाड़ जेल से निकलकर Rajpal Yadav ने बताई अंदर की सबसे बड़ी दिक्कत

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव में जेल के अंदर का हाल कह सुनाया. बातचीन उन्होंने स्मोकिंग से जुड़ी सबसे बड़ी दिक्कत के बारे में बताया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:55 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की 'धुरंधर' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह की जमकर की सराहना

रणवीर सिंह के काम की बढ़ती तारीफों के बीच, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में एक्टर के हुनर (क्राफ्ट) के बारे में खुलकर बात की है. जब उनसे पूछा गया कि हाल के समय में उन्हें किसकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने तुरंत 'धुरंधर' से रणवीर सिंह का नाम लिया. फिल्म में रणवीर के काम के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने उस शांत मजबूती और इमोशनल गहराई का जिक्र किया जो इस किरदार की खासियत है. इसे एक "सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस" बताते हुए उन्होंने रणवीर की उस इंटेंसिटी की तारीफ की जो बिना किसी दिखावे के नजर आती है. सिद्धांत ने कहा, 'मुझे लगता है धुरंधर से रणवीर सिंह. कितनी सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस है. वो गहराई, वो इंटेंसिटी. उस इंसान का हुनर ही यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है.'

12:51 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पाकिस्तान के वो 5 कलाकार, जिनके लिए आज भी धड़कता है हिंदुस्तान का दिल

पाकिस्तान और भारत के बीच चाहे जितनी लड़ाई या विवाद हो जाएं, लेकिन दोनों देशों की संस्कृतियों को जुदा नहीं किया जा सकता. आज भी भारतियों का दिल इन 5 पाकिस्तानी कलाकार के लिए धड़कता हैं. वहीं पाकिस्तानियों को भी कई भारतीय कलाकार पसंद हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:38 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘घूसखोर पंडित’ विवाद खत्म

मनोज बाजपेयी की फिल्म '‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई खत्म करते हुए सभी याचिकाएं बंद कर दी. कोर्ट ने मेकर्स के द्वारा टाइटल को वापस लेने के फैसले की सराहना किया. साथ ही कहा कि इस विवाद को पूरी तरह से समाप्त माना जाना चाहिए. फिल्ममेकर ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को अपमानित या बदनाम करने का उनका कोई इरादा नहीं था.

12:35 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो वायरल

हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. नताशा स्टानकोविक से तलाक के बाद क्रिकेटर अक्सर मीहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं. ऐसे में अब उनकी पूल से रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है.

12:34 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल पैकेज

इस हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों से ओटीटी तक पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. शुक्रवार को एनिमेटेड एक्शन, क्राइम थ्रिलर के साथ ही रोमांस और कोर्टरूम ड्रामा तक फिल्में देखने के लिए मिलने वाली है. चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:51 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे राजकुमार राव?

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर मार्च में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं.

11:27 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'लल्ला… तैयार रहना!' ‘सूबेदार’ का धमाकेदार नया गाना

'लल्ला एंथम: ए वार्निंग फ्रॉम सूबेदार' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, प्राइम वीडियो और टी-सीरीज ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म 'सूबेदार' के ऑफिशियल सॉन्ग वीडियो 'लल्ला' को रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में दिग्गज एक्टर अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. यह गाना पूरी तरह से जोश और शानदार विजुअल्स से भरपूर है, जो सूबेदार अर्जुन मौर्य की ताकत, गर्व और उनके अटूट उसूलों को बखूबी दिखाता है.

11:26 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: The Bluff के प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा का लुक वायरल

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' का हाल ही में प्रीमियर हुआ. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर का आउटफिट कैरी किया. इस आउटफिट में एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये लुक खूब वायरल हो रहा है.

11:25 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ने को तैयार ‘मर्दानी 3’

रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसे ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:15 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 10th और 12th वाले बच्चों के लिए ये 5 फिल्में हैं 'सफलता की चाबी'

इस समय 10वीं और 12वीं छात्रों के Board Exams चल रहे हैं. कई छात्र डरे हुए हैं और स्ट्रेस ले रहे हैं. ऐसे में दिमाग को शांत करने के लिए इन 5 फिल्मों को जरूर देखें. इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और जीवन को देखने का नजरिया भी बदलेगा. पढ़िए पूरी खबर...

10:51 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: किस OTT पर देखें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'?

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है. आज यानी 19 फरवरी को ये फिल्म प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

10:31 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: खेसारी लाल यादव ने पॉलिटिक्स से लिया संन्यास!

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है. अभिनेता ने कहा कि पवन सिंह समेत सभी कलाकारों का सम्मान करने की बात कही. पढ़िए पूरी खबर.

10:26 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सूर्य की तरह चमकते हैं इस मूलांक के लोग, जीवनसाथी का मिलता है भरपूर सपोर्ट

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस खास मूलांक के लोग अपने पार्टनर के सपोर्ट से सूर्य की तरह चमकते हैं. इन्हें अपने जीवनसाथी की वजह से हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होती है. यह दुनिया का कोई भी काम अपने पार्टनर के सपोर्ट से पूरा करने की क्षमता रखते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

10:11 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'तू या मैं' के मेकर्स ने शेयर किए BTS फोटोज

'तू या मैं' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने फिल्म के बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं. इन फोटोज में फिल्म की कास्ट भी नजर आ रही है.

09:32 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

अमिताभ बच्चन अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'चुप'. इसके साथ ही एक एंग्री इमोजी भी शेयर किया. अब फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर बिग बी ने ये पोस्ट क्यों लिखा है. सदी के महानायक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

08:58 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत?

सलीम खान की तबीयत में अब सुधार देखने को मिल रहा है. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि सलीम खान की हालत अब स्थिर है और उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर

08:40 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलीम खान का हाल जान हॉस्पिटल से निकले सलमान खान, वीडियो वायरल

सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अस्पताल से बाहर आते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान सलमान खान ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की.

08:06 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राजपाल यादव ने सरकार से की खास अपील

जेल में 12 दिन बिताने के बाद राजपाल यादव ने सरकार से कैदियों के लिए खास अपील की है. एक्टर ने कहा कि जो कैदी लंबे समय से जेल में सजा काट रहे हैं उनकी मदद करनी चाहिए और उन्हें भी केबीसी की तरह लाइफलाइन मिलनी चाहिए. पढ़िए पूरी खबर

07:43 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'तू या मैं' ने कितनी की कमाई?

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' को भी रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं. फिल्म ने छठे दिन महज 27 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 3.97 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया.

07:21 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 43.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में अब तक 67.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

06:54 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा संग शादी की अफवाहों के बीच रश्मिका मंदाना ने छुपाया चेहरा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इन खबरों के बीच रश्मिका मंदाना को पब्लिकली स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस अपने चेहरे को मीडिया के कैमरे से छुपाती दिखाई दीं.

00:00 (IST) 19 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शादी की रूमर्स के बीच सज गया Vijay Deverakonda का घर

साउथ इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच अब विजय के घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घर सजा नजर आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

23:51 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rohit Shetty के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर से हथियार बरामद

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच चल रही है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि गोली चलाने में यूज किया गया हथियार शूटर से बरामद कर लिया गया है.

22:30 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2014 में आई वो फिल्म, जिसके लिए हीरो-डायरेक्टर ने नहीं ली फीस

हिंदी सिनेमा में हर साल कई फिल्में बनती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सालों तक लोगों को याद रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 35 अवॉर्ड जीते थे. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

21:44 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Malaika Arora अब क्यों हो रही ट्रोल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. इसकी वजह एक्ट्रेस का हालिया पोस्ट है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? देखें वीडियो...

20:51 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: क्या सच में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बना रहे हैं विवेक अग्निहोत्री?

मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने वाले हैं. अब इस पर खुद विवेक का रिएक्शन आया है. पढ़ें पूरी खबर...

20:00 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: BAFTA 2026: कब और कहां देख सकेंगे बाफ्टा अवॉर्ड्स? पढ़ें पूरी डिटेल

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आमतौर पर हर साल फरवरी के महीने में बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है. इस साल भी फरवरी में ही बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन किया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

19:32 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलीम खान का हाल लेने पहुंचे जीशान सिद्दीकी

सलमान खान के पिता सलीम खान की बीते दिन अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. बॉलीवुड के कई सेलेब्स सलीम खान का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. अब जीशान सिद्दीकी फेमस लेखक की तबीयत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. इस दौरान जीशान भारी सिक्योरिटी की बीच नजर आए हैं.

19:20 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Subhash Ghai ने की Salim Khan के जल्दी ठीक होने की कामना

सलमान खान के पिता सलीम खान के जल्दी ठीक होने की हर कोई दुआ कर रहा है. सलीम खान अभी भी अस्पताल में हैं. इस बीच अब सुभाष घई ने सलमान के पापा संग रिश्ते पर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

18:42 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने पर फिल्म बनाएंगे राजपाल यादव?

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेता की बातें हो रही हैं. इस बीच अब एक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

17:27 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 47 मिनट की फिल्म का वो सुपरस्टार, जो मौत के मुंह से लौटा

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सितारें ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है. आज हम आपको एक ऐसे ही साउथ सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जो मौत के मुंह से वापस आए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

16:39 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान के लिए 'गदर' डायरेक्टर ने की प्रार्थना, पति का हाल जानने एक साथ पहुंचीं दोनों बीवियां

सलीम खान लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं. उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें 17 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. ऐसे में अब 'गदर' डायरेक्टर ने उनकी लंबी उम्र की कामना की है. पढ़िए पूरी खबर.

16:32 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: पिता का हाल जानकर हॉस्पिटल से बाहर निकले सलमान खान

सलीम खान अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. उनसे मिलने वालों की लीलावती अस्पताल में लाइन लगी हुई है. ऐसे में अब सलमान खान ने पिता का हाल जाना और वह वहां से निकल रहे हैं. डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. उन्हें आज या कल सुबह वेंटिलेटर से हटा लिए जाएगा. वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा.

16:19 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘हम सभी को सहारा…’, ससुर के निधन पर छलका कियारा आडवाणी का दर्द

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. ससुर के निधन पर कियारा आडवाणी भी बेहद इमोशनल नजर आईं. पढ़ें पूरी खबर...

14:57 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: पिता का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे सलमान खान

सलमान खान एक बार फिर से पिता सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं. उनका वीडियो सामने आया है. वह ब्लैक कार में प्रोटेक्शन के साथ वहां पहुंचे हैं.

14:56 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: अस्पलात पहुंची हेलेन और सलमा

सलीम खान का हाल जानन के लिए उनकी दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन साथ में पहुंचीं. देखिए वीडियो...

14:55 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: ससुर का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचीं बहू शूरा खान

सलीम खान का हाल जानने के लिए अब बहू शूरा खान भी पहुंच गई हैं.

14:54 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान से मिलने के लिए पहुंची यूलिया वंतूर

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं. देखिए वीडियो...

14:53 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान का हाल जानने परिवार के साथ पहुंचे सोहेल खान

सलीम खान का हाल जानने के लिए सोहेल खान लीलावती अस्पताल पहुंच चुके हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो परिवार के साथ पिता का हाल जानने के लिए पुहंचे हैं.

14:52 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ था- डॉ जमील पारकर

सलीम खान की हेल्थ को लेकर डॉ जमील पारकर ने अपडेट दिया और कहा कि उन्हें अस्पताल लाया गया था तो वो होश में थे. उन्होंने बताया कि सब ठीक था कोई दिक्कत नहीं थी, थोड़ा सा ब्नेन हेमरेज हुआ था. डॉ ने बताया कि उन्होंने टैकल कर लिया और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी.

13:43 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान की सर्जरी की खबर गलत

सलीम खान लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं. ऐसे में अब डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसमें डॉक्टर्स ने सर्जरी की खबर को गलत बताया है. डॉक्टर्स के मुताबिक, सलीम खान वेंटिलेटर पर हैं. जानाकारी दी गई कि फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा.

13:26 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Salim Khan की सेहत पर फैमिली डॉक्टर का बड़ा अपडेट

मशहूर लेखक Salim Khan लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. 90 साल की उम्र में अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी. हालांकि, अभी उनके फैमिली डॉक्टर की तरफ से सलीम खान की सेहत का बड़ा अपडेट सामने आया है. पढ़िए पूरी खबर...

12:41 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे जीशान सिद्दीकी

दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं. लीलावती हॉस्पिटल से उनकी फोटो भी सामने आई है. बता दें कि सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बीच बेहद करीबी रिश्ता रहा है.

11:55 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान को कौन सी बीमारी?

सलीम खान को बीते दिन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेखक को ब्लड क्लॉट की समस्या हुई, जिससे उन्हें चक्कर आ गए. चक्कर आने पर परिवार ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया.

11:23 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान की हुई सर्जरी

सलीम खान की सर्जरी हो गई है. डॉक्टर जलील पारकर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि अभी उनकी सर्जरी हुई है. अभी भी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत अब स्थिर है. परिवार की सहमति से जल्द ही प्रेस बुलेटिन जारी की जाएगी.

10:56 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान के लिए सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया पोस्ट

सलीम खान के लिए सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने प्रार्थना की है. सोमी अली ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया. मेरे लिए वो एक पिता समान हैं.

10:25 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान के लिए 'गदर 2' डायरेक्टर ने किया पोस्ट

सलीम खान की रिकवरी के लिए 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पोस्ट शेयर किया है. अनिल शर्मा ने पोस्टर शेयर कर लिखा, 'सलीम खान साहब की सेहत के बारे में सुनकर चिंता हुई. दुआ करता हूं कि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो कर घर लौट आएं. उनका कलाम हमारे सिनेमा की पहचान है. भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.'

10:05 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलमान खान ने रोकी फिल्मों की शूटिंग

पिता सलीम खान के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सलमान खान भी टेंशन में आ गए हैं. इसके चलते एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग को रद्द कर दिया है. सलमान खान अब पूरी तरह से पिता के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

09:35 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: दोनों बीवियां पहुंची साथ

सलीम खान से अस्पताल में मिलने उनकी दोनों पत्नियां साथ में पहुंची. सलमा खान और हेलेन को साथ में गाड़ी में बैठे देखा गया. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मायूसी भी दिखाई दी. सोशल मीडिया पर दोनों के फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं.

09:03 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: डॉक्टर्स सुबह 11 बजे देंगे अपडेट

सलीम खान के फैंस उनकी हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं. वहीं जहां बीते दिन भी डॉक्टरों ने अपडेट शेयर करते हुए कहा था कि उनकी हालत अब स्थिर है, तो वहीं आज सुबह 11 बजे डॉक्टर फिर से सलीम खान की हेल्थ का अपडेट शेयर करेंगे.

08:55 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: लीलावती अस्पताल सलीम खान से मिलने पहुंचे खास दोस्त

लीलावती अस्पताल में सलीम खान का इलाज चल रहा है. उनसे मिलने बॉलीवुड के जाने-माने सेलेब्स पहु़ंच रहे हैं. वहीं लेखक के खास दोस्त जावेद अख्तर भी अपने अजीज दोस्त सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

08:33 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे संजय दत्त

सलीम खान की बिगड़ी तबीयत के बाद से बॉलीवुड सितारे भी टेंशन में हैं. सलमान खान के खास दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त भी आधी रात में सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे.

08:17 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: लीलावती अस्पताल पहुंचा खान परिवार

सलीम खान को वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने के बाद उनके परिवार को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ अस्पताल पहुंचे. वहीं सलमान खान को भी अस्पताल के बाहर देखा गया.

07:48 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: डॉक्टर ने दी जानकारी

पीटीआई से बात करते हुए डॉ. जलील पार्कर ने बताया कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर आए थे. वहां तुरंत इलाज शुरू किया गया और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन समेत डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

07:15 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: आज होगी सलीम खान की सर्जरी

सलीम खान का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ गया, जिसकी वजह से उनके दिमाग के दाहिने हिस्से की नस फट गई. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और 'शोले' के लेखक का बुधवार सुबह ऑपरेशन होगा.

07:10 (IST) 18 Feb 2026

Salim Khan Health LIVE Updates: वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता

सलीम खान की बीते दिन अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब फेमस लेखक सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों की पूरी टीम सलीम खान की निगरानी कर रही है. हालांकि डॉक्टर ने पीटीआई से बात करते हुए लेखक का हेल्थ अपडेट भी शेयर किया था. डॉक्टर पार्कर ने कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है और वो कड़ी निगरानी में हैं.

Entertainment News: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि फिल्म मेकर एम. एम. बेग का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार बेग अपने घर पर ही मृत पाए गए हैं. बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने बताया कि 4-5 दिन से वो घर से बाहर नहीं निकले थे और घर से पड़ोसियों को बदबू आने लगी और उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर बेग का शव मिला. हालांकि, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है.

O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 43.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में अब तक 67.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: BO Collection: छठे दिन धड़ाम गिरी O Romeo की कमाई, बॉक्स ऑफिस रेंगने को मजबूर हुई फिल्म

विज्ञापन

‘तू या मैं’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को भी रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं. फिल्म ने छठे दिन महज 27 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 3.97 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola