Salim Khan Health Update: 'उम्र ज्यादा होने की…' Salim Khan की सेहत पर फैमिली डॉक्टर का बड़ा अपडेट, सर्जरी के बारे में दी जानकारी

Salim Khan Health Update: मशहूर लेखक Salim Khan लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. 90 साल की उम्र में अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी. हालांकि, अभी उनके फैमिली डॉक्टर की तरफ से सलीम खान की सेहत का बड़ा अपडेट सामने आया है.

Salim Khan Health Update

Salim Khan Health Update

Salim Khan Latest Health News: सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की सेहत पर ताजा अपडेट सामने आया है. 90 साल की उम्र में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैमिली डॉक्टर ने उन्हें इमरजेंसी में पहुंचाया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली डॉक्टर ने दी जानकारी

Salim Khan के फैमिली डॉक्टर ने बताया कि ‘अभी Digital Subtraction Angiography प्रक्रिया की गई है. उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था इसलिए हमने उनको बैकअप के लिए वेंटिलेटर पर रखा था, जिससे सेफ्टी बनी रहे. हालांकि, अब वो बेहतर कर रहे है, उम्र जायदा होने की वजह से रिकवरी स्लो है.’

अस्पताल में भर्ती होने की वजह

मंगलवार सुबह सलीम खान की तबीयत खराब हुई. ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग के दाहिने हिस्से में खून बहने (हेमरेज) की समस्या हुई. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया. उम्र ज्यादा होने की वजह से शरीर कमजोर है, इसलिए हालत गंभीर हो गई. फैमिली डॉक्टर और अस्पताल की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया.

विज्ञापन

कड़ी निगरानी और हालिया सेहत पर अपडेट

डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान की सर्जरी हो चुकी है. सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. वेंटिलेटर से सांस लेने में मदद मिल रही है. डॉक्टर ने कहा, “उम्र ज्यादा होने की वजह से मामला संवेदनशील है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है. हम पूरी टीम के साथ कड़ी निगरानी कर रहे हैं.” कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि छोटा ब्रेन हेमरेज था, जिसके लिए प्रक्रिया की गई.

विज्ञापन

परिवार और दोस्तों का साथ

Salim Khan की तबियत बिगड़ने पर परिवार के साथ कई बॉलीवुड के सितारे जैसे संजय दत्त और जावेद अख्तर जैसे पुराने दोस्त उनका हाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे. वहीं परिवार के लोग जैसे बेटा सलमान खान, अरबाज खान, अतुल अग्निहोत्री भी तुरंत अस्पताल पहुंचे. पूरा परिवार चिंतित है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है. अस्पताल ने परिवार की सहमति से अपडेट दिए हैं.

विज्ञापन

फैंस की दुआएं

Salim Khan के फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं. बता दें कि सलीम खान बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों जैसे शोले, दीवार, मुकद्दर का सिकंदर के लिए जाने जाते हैं. उनका लेखन आज भी लोगों के अंदर जिंदा है. पूरे सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ