Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें बड़े पर्दे पर कब मचेगा भौकाल!

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 20, 2026 08:23 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. ये फिल्म बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने 4 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर अभी से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. बता दें इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रवि किशन और जितेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म के प्री रिलीज शो को मिलाकर भारत में अब तक फिल्म ने 145.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में पहले ही दिन 236.63 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘पावर स्टार’ की निकली पावर! Ustaad Bhagat Singh सहित Dhurandhar 2 ने 5 फिल्मों को चटाई धूल

‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ की शानदार कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 37.50 करोड़ का कलेक्शन किया. ये कमाई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे कुछ भी नहीं है. पवन कल्याण की फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म के आगे टिक ही नहीं सकी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पीछे हो गई. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:23 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन

फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. डिजाइनर के घर पर उनका दुख बांटने के लिए बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:01 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' में अरिजीत सिंह का गाना

'धुरंधर 2' में ऑडियंस को अरिजीत सिंह का गाना सुनाई दिया. इस गाने ने ऑडियंस को खूब इमोशनल कर दिया. रणवीर सिंह भी इस गाने में इमोशनल होते दिखाई दिए, जिसे देखकर ऑडियंस की भी आंखें भर आईं. पढ़िए पूरी खबर

07:23 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म के प्री रिलीज शो को मिलाकर भारत में अब तक फिल्म ने 145.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में पहले ही दिन 236.63 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

07:01 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर द फिल्म' की रिलीज डेट हुई रिवील

मोस्ट अवेटेड मूवी 'मिर्जापुर द फिल्म' की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. ये फिल्म बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने 4 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर अभी से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है.

https://www.instagram.com/p/DWEQOGiiGsK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d6e4aabb-cb9a-440e-9011-8ae1c6e318a5

First published on: Mar 20, 2026 06:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.