Live Updates
Entertainment News LIVE: एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
'रामायण' ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में 5.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये कलेक्शन 7.23 करोड़ पहुंच गया है. एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद लग रहा है कि ऑडियंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब तक फिल्म के 1.28 लाख टिकट भी बिक चुके हैं. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी अभी तक 15% है और फिल्म के शोज अभी तक 3,707 बुक भी हो चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना का मुंहतोड़ जवाब
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वाले लोगों को रश्मिका मंदाना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस मुद्दे पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'जब से मैंने एक्टिंग शुरू की है, तभी से मुझे किसी ना किसी मुद्दे पर ट्रोल किया जा रहा है. कभी मेरी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी मेरे साउथ एक्सेंट पर लोग मुझे ट्रोल करते हैं. लेकिन मैंने अपने करियर में इन चीजों को अपने आड़े नहीं आने दिया. मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना, बल्कि मैं हर जगह काम करना चाहती हूं और सभी भाषाएं बोलना चाहती हूं.'
Entertainment News LIVE: 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' के दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गेस्ट बनकर पहुंचे हैं. दोनों सितारों ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों के बारे में बात की. सोशल मीडिया पर दोनों सितारों के किस्से खूब वायरल हो रहे हैं.
Entertainment News LIVE: FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
दलेर मेहंदी के सपोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखा है. FWICE ने दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए बताया है कि सिंगर शराब पीने वाले नहीं हैं. वहीं ये भी बताया कि सब जानते हैं कि दलेर मेहंदी काफी समय से हेल्थ इश्यू से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है. साथ ही लेटर में FWICE ने इवेंट में हुए दलेर मेहंदी के साथ गलत बर्ताव के बारे में भी बात की. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों से अपने एक्स अकाउंट पर कोई ब्लॉग शेयर नहीं किया था, अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से माफी मांगी. एक्टर ने अपने पोस्ट में माफी मांगते हुए कहा, 'माफ करें. क्षमा प्रार्थी हूं. मुझे आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं.'
Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?
रजनीकांत के 'जेलर 2' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 34.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 14,470 रहे. भारत में अब तक 317.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से लोगों में खौफ का माहौल है. बॉलीवुड सितारे भी इस घटना पर बात करते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं. हाल ही में मनोज बाजपेयी ने भी इस घटना पर बात करते हुए इसे डरावना बताया है. एक्टर ने ये भी कहा कि मुझे कोई गैंग वॉर नहीं दिख रहा, लेकिन इसके बाद भी पता नहीं कहां से गोलियां चल रही हैं. ये सच में बहुत डरावना है. साथ ही एक्टर ने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने पर खुशी भी जाहिर की. सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें इन दिनों मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गजब रात' के प्रमोशन में बिजी हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से लोगों में खौफ का माहौल है. बॉलीवुड सितारे भी इस घटना पर बात करते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं. हाल ही में मनोज बाजपेयी ने भी इस घटना पर बात करते हुए इसे डरावना बताया है. एक्टर ने ये भी कहा कि मुझे कोई गैंग वॉर नहीं दिख रहा, लेकिन इसके बाद भी पता नहीं कहां से गोलियां चल रही हैं. ये सच में बहुत डरावना है. साथ ही एक्टर ने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने पर खुशी भी जाहिर की. सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें इन दिनों मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गजब रात’ के प्रमोशन में बिजी हैं.
यह भी पढ़ें: Jailer 2 Collection: दशहरा के बाद भी नहीं थम रही ‘जेलर 2’ की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रजनीकांत के ‘जेलर 2’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 34.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 14,470 रहे. दशहरे के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसका एक खास कारण ये भी है कि ऑडियंस को फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग भी खूब पसंद आ रही है. भारत में अब तक 317.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. महज 7 दिनों में 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर इस फिल्म ने अपना नाम इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines