Live Updates
00:01 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Bhooth Bangla का जलवा बरकरार, 13वें दिन की कमाई कितनी?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. इस बीच आइए जानते हैं कि इसने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर…

23:48 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का 42वें दिन कैसा हाल?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर आए हुए 42 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बुधवार को 42वें दिन 1 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1,133.94 करोड़ हो गया है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन के ये आंकड़े अभी लेटेस्ट हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

23:32 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: एक्टिंग छोड़ बिजनेस वुमेन बनी गोविंदा की हीरोइन, पहचाना?

हिंदी सिनेमा की वो हसीना, जिन्होंने बेहद धमाकेदार डेब्यू किया था, लेकिन अब वो फिल्मों से बहुत दूर जा चुकी हैं. आइए जानते हैं कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं और ये कौन एक्ट्रेस हैं? पढ़ें पूरी खबर…

23:02 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: अंबानी परिवार की छोटी बहू का लग्जरी लुक, PHOTOS

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हमेशा ही अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं. इन दिनों भी राधिका का एक लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. राधिका का ये लुक बेहद लग्जरी है. पढ़ें पूरी खबर…

22:12 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 8 मिनट की फिल्म के सामने औंधे मुंह गिरी Dhurandhar 2

पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन करने में लगी हुई है और इसने ‘धुरंधर 2’ को भी पछाड़ दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

21:28 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Raja Shivaji की एडवांस बुकिंग, धड़ल्ले से बिक रहे टिकट

मशहूर एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी टिकट धड़ल्ले से बिक रही है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर…

20:40 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: थ्रिलर और सस्पेंस के हैं दीवाने, तो देखें 2 घंटे 9 मिनट की ये फिल्म

फिल्मों की दुनिया ऐसी है, जहां पर कुछ भी किसी को भी पसंद आ जाता है. आज हम आपको एक कमाल की थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर…

19:37 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Sanjay Dutt और उनकी 9 अपकमिंग फिल्में... देखें पूरी लिस्ट

संजय दत्त आजकल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. संजू बाबा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि संजय की कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने के लिए बेकरार हैं? पढ़ें पूरी खबर…

18:42 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर 'नंबर 1' बनी ये 8 एपिसोड वाली हॉरर सीरीज

इस समय Netflix पर नंबर 1 पर यह कोरियन हॉरर सीरीज भयंकर ट्रेंड कर रही है. इसके 8 एपिसोड्स कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुके हैं. अगर आप हॉरर-थ्रिलर सीरीजों के शौकीन है, तो यह आपके लिए परफेक्ट सीरीज साबित हो सकती है. पढें पूरी खबर…

18:23 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की इस हसीना के पति ने नर्क से बद्दतर बना दी थी जिंदगी, पहचाना?

हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही. आज हम आपको एक ऐसी ही अदाकारा के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये मायूस मल्लिका कौन थीं? पढ़ें पूरी खबर…

18:04 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: अब जापान में रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar

जापान में भी जल्द रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होने वाली है. कुछ ऐसा ही फिल्म दंगल के साथ भी हुआ था. क्या धुरंधर भी जापान में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है? आइए जानते हैं इसकी रिलीज डेट. पढें पूरी खबर…

17:18 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: मोहनलाल की 'दृशयम 3' का टीजर हुआ रिलीज

मोहनलाल की नई फिल्म दृश्यम 3 का टीजर रिलीज हो गया है. यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 21 मई 2026 में रिलीज होने वाली है. यह इसका मलयाली वर्जन है. इसका हिंदी वर्जन बाद में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में इंटेंस सीन दिख रहे हैं. टीजर देखकर लग रहा है कि इस कहानी को 2013 में आई दृश्यम से जोड़ा जा रहा है. फैंस टीजर देखकर काफी उत्सुक हैं.

17:15 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 2009 की वो 6 फिल्में, जिन्होंने लूटा था बॉक्स ऑफिस, देखें लिस्ट

हिंदी सिनेमा में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. बॉक्स ऑफिस पर छोटे से लेकर बड़े बजट की फिल्में आती रहती हैं. आज हम आपको साल 2009 की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…

17:05 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: Tumbbad 2 का पोस्टर हुआ रिलीज

तुम्बाड 2 का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर का पहला लुक डालकर फैंस को चौंका दिया. अब थ्रिलर लवर्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

17:02 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: IMDb की टॉप लिस्ट में शामिल है ये जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्म

कई सारे दर्शक IMDb रेटिंग देखकर फिल्म का मूल्यांकन करते हैं. अगर आप थ्रिलर प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सबसे अच्छा एक्सपीरियंस साबित होने वाली है. इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई. अब तीसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है. पढें पूरी खबर…

16:21 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: महाभारत के ‘शिखंडी’ ने खुद को क्यों नहीं माना कभी एक्टर?

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्टर हैं. महाभारत में ‘शिखंडी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता को कौन नहीं जानता? अब अचानक उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

16:16 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: शिरडी में साई बाबा के दर्शन करने पहुंचे सुपरस्टार थलापति विजय

थलापति विजय आज शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने साई बाबा के दर्शन किए. 4 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. इस मौके पर TVK चीफ़ विजय ने साई बाबा से प्रार्थना की. पिछले कुछ समय से थलापति विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए थे. अब उनकी चुनावी परीक्षा है.

15:52 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: दिमाग की नसें खोल देगी 2 घंटे 4 मिनट की थ्रिलर फिल्म

कुछ फिल्में इतनी खतरनाक होती हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ऐसी ही एक फिल्म Netflix पर मिल जाएगी, जिसमें शख्स को बच्चों का मांस खाने की लत लग जाती है. यह कहानी मनघडंत नहीं बल्कि सच्ची घटना पर आधारित है. पढें पूरी खबर…

14:24 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: कैमरे की चकाचौंध से दूर, इन 5 तस्वीरों में सुकून के पल जीते हुए मिलेंगे Irrfan Khan

आज इरफान की 6वीं डेश एनिवर्सरी है. फैंस अपने हीरो को याद कर रहे हैं. इसी बीच उनके बेटे ने कई बार उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे किरदार की बजाय असली इरफान हैं. आइए देखते हैं उनकी कुछ खास तस्वीरें. पढें पूरी खबर…

14:23 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपना मजेदार वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में शिल्पा मस्ती से डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि चाहे उम्र कितनी भी बढ़ जाए, लेकिन वे मटकना नहीं छोड़ेगीं. फैंस को उनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

Entertainment News in Hindi: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर आए हुए 42 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बुधवार को 42वें दिन 1 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1,133.94 करोड़ हो गया है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन के ये आंकड़े अभी लेटेस्ट हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

'रामायण' की 'सीता' का बर्थडे

'रामायण' की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका ने रामानंद सागर की 'रामायण' में 'सीता' बनकर ऑडियंस का दिल जीता है. आज भी दीपिका को सब 'सीता' के रूप में ही जानते हैं. बता दें दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 'सुन मेरी लैला' से की थी. साल 1983 में आई इस फिल्म में दीपिका लीड रोल में नजर आई थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Michael ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों, ‘किंग ऑफ पॉप’ की बायोपिक ने भारत में मचाया गदर

---विज्ञापन---

'माइकल' ने कितनी की कमाई?

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं 5वें दिन फिल्म के शोज 2,783 रहे. महज 5 दिनों में माइकल जैक्सन की इस बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---