कैमरे की चकाचौंध से दूर, इन 5 तस्वीरों में सुकून के पल जीते हुए मिलेंगे Irrfan Khan, बेटे बाबिल ने दुनिया को दिखाया था एक्टर का सच्चा रूप
Irrfan Khan Unseen Photos: आज इरफान की 6वीं डेश एनिवर्सरी है. फैंस अपने हीरो को याद कर रहे हैं. इसी बीच उनके बेटे ने कई बार उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे किरदार की बजाय असली इरफान हैं. आइए देखते हैं उनकी कुछ खास तस्वीरें.

Irrfan Khan Unseen Photos: आज इरफान की 6वीं डेश एनिवर्सरी है. फैंस अपने हीरो को याद कर रहे हैं. इसी बीच उनके बेटे ने कई बार उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे किरदार की बजाय असली इरफान हैं. आइए देखते हैं उनकी कुछ खास तस्वीरें.
इरफान खान की पुरानी तस्वीरें
2 / 8इरफान खान ज्यादातर किरदारों में ही नजर आए हैं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें भी किरदारों में ही हैं. लेकिन वे अपनी दुनिया में काफी अलग थे.
इरफान खान की दुनिया
3 / 8इरफान खान की दुनिया में उनकी पत्नी सुतापा और उनके बेटे बाबिल शामिल थे. इसके अलावा वे अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ समय बिताते थे. आज हम उनकी कुछ 5 तस्वीरों को देखेंगे, जिसमें वे किरदारों से अलग अपनी दुनिया में मस्त हैं.
इरफान अपने परिवार के साथ
4 / 8इस तस्वीर में इरफान अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. जहां उनकी पत्नी सुतापा अपने बेटे बाबिल को गोद में पकड़े हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ इरफान दोनों की तस्वीरें खींच रहे हैं. इस पल में पूरा परिवार कितना खुश लग रहा है.
बेटे बाबिल के साथ इरफान
5 / 8इरफान अपने बेटे बाबिल को गोद में पकड़े हुए हैं. आंखों पर चश्मा और बेटे के साझ जुगलबंदी इस तस्वीर को खास बना रही है. इरफान इस तस्वीर में किसी किरदार में नहीं बल्कि एक पिता के रूप में नजर आ रहे हैं.
मां-बेटे संग इरफान
6 / 8यह फोटो किसी विकेशन की लग रही है, जिसमें इरफान का पूरा परिवार किसी ठंडी जगह पर छुट्टियां मनाने आया है. मां सुतापा और पिता इरफान अपने बेटे बाबिल संग चैन के पल बिता रहे हैं.
पत्नी संग इरफान
7 / 8इस तस्वीर को खुद इरफान ने खींचा है. तस्वीर में सुतापा इरफान के कंधे पर लटकी हुई हैं. अटखेलियों से भरी यह तस्वीर काफी क्यूट लग रही है.
बेटे संग इरफान की मस्ती
8 / 8इरफान और उनके बेटे बाबिल की कई ऐसी तस्वीरें हैं, जिसमें वे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एक तस्वीर है, जिसमें दोनों बाप-बेटे सुकून की नींद ले रहे हैं. इरफान ने बाबिल के कंधे पर सिर रखा हुआ है.