
1 / 10
Sanjay Dutt Upcoming Films: संजय दत्त आजकल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. संजू बाबा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि संजय की कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने के लिए बेकरार हैं?
खलनायक 2

2 / 10
संजय दत्त की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम फिल्म 'खलनायक 2' का है. ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल का दूसरा पार्ट होगी. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.
वास्तव 2

3 / 10
इस लिस्ट में अगला नाम फिल्म 'वास्तव 2' का है. ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई संजय दत्त की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल है. रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया था कि इस पर काम चल रहा है.
केडी: द डेविल

4 / 10
इसके अलावा संजय दत्त कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में संजय, विलेन के रोल में दिखेंगे. फिल्म से संजय का पहला लुक पोस्टर और टीजर आ चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है.
आखिरी सवाल

5 / 10
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में संजय के साथ समीरा रेड्डी, नमाशी चक्रवर्ती, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज 8 मई, 2026 को तय की गई है.
राजा शिवाजी

6 / 10
इसके अलावा संजय दत्त फिल्म 'राजा शिवाजी' में भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में अभिनेता विलेन के रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
वेलकम टू द जंगल

7 / 10
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी संजय दत्त नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में करीब 25 स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म को 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
रेंजर

8 / 10
इस लिस्ट में मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेंजर' का नाम भी शामिल है. ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें संजय के साथ अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
द गुड महाराजा

9 / 10
इस लिस्ट में अगला नाम संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द गुड महाराजा' का है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में संजय दत्त, महाराजा दिग्विजय सिंह के रोल में दिखाई देने वाले हैं.
बाप

10 / 10
इस लिस्ट में अगला और आखिरी नाम फिल्म 'बाप' का है. जी हां, फिल्म 'बाप' भी संजय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में संजय के अलावा सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज नजर आने वाले हैं. संजय की इतनी सारी फिल्में रिलीज होंगी, तो जाहिर है कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ ना कुछ तो बवाल होगा ही. अब इसका पता भी समय के साथ ही लगेगा.