IMDb की टॉप लिस्ट में शामिल है ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म, दूसरा भाग भी रहा जबरदस्त हिट, अब जल्द आएगा तीसरा पार्ट
Top Rated Thriller Movies: कई सारे दर्शक IMDb रेटिंग देखकर फिल्म का मूल्यांकन करते हैं. अगर आप थ्रिलर प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सबसे अच्छा एक्सपीरियंस साबित होने वाली है. इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई. अब तीसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है.

Top Rated Thriller Movies: कई सारे दर्शक IMDb रेटिंग देखकर फिल्म का मूल्यांकन करते हैं. अगर आप थ्रिलर प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सबसे अच्छा एक्सपीरियंस साबित होने वाली है. इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई. अब तीसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है.
IMDb रेटिंग में टॉप थ्रिलर फिल्में
2 / 8अगर आप उनमें से हैं जो IMDb रेटिंग देखकर थ्रिलर फिल्में चुनते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही बना है. क्या आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं. अगर हां, तो यह 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म आपके लिए सबसे बेस्ट च्वाइस साबित हो सकती है.
कौन सी है फिल्म?
3 / 8इस फिल्म का नाम है- दृश्यम. यह न केवल भारतीय सिनेमा की बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर है, बल्कि इसकी मूल मलयालम फिल्म और हिंदी रीमेक, दोनों ही IMDb की 'टॉप रेटेड' लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं.
अजय देवगन की फिल्म
4 / 8साल 2015 में दृश्यम का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन के साथ, तब्बू, श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें एक साधारण और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति की बहादुरी के बारे में बताया गया है. IMDb पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है.
फिल्म की कहानी
5 / 8दृश्यम की कहानी ही इसका मुख्य आधार है. कहानी भयानक होने की वजह से इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. थ्रिलर प्रेमी बार बार फिल्म का भयंकर थ्रिलर देखकर मनोरंजित होते हैं.
फिल्म का दूसरा पार्ट
6 / 8दृश्यम फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इसमें भी अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू का किरदार था. 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी 8.2 IMDb रेटिंग मिली है.
तीसरा पार्ट जल्द होगा रिलीज
7 / 8दृश्यम 3 का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है. हालांकि, इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 21 मई 2026 को रिलीज होगा. यह इसका मलयालम वर्जन होगा. हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगा.
दृश्यम फ्रेंचाइजी का हाई IMDb रेटिंग
8 / 8दृश्यम फ्रेंचाइजी की हमेशा हाई IMDb रेटिंग आई है. थ्रिलर प्रेमी इस फिल्म को बार बार देखना पसंद करते हैं. इसमें पल पल बदलती कहानी और जबरदस्त सस्पेंस दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखता है.