Elvish Yadav Reaction on Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। रेव पार्टी में नाम आने के बाद राव साहब काफी विवादों में रहे। इस मामले में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। इसके अलावा अपने बयान और अन्य यूट्यूबर्स के साथ विवाद के चलते भी एल्विश कई बार लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। यह बात अलग है कि उन्होंने कभी जाहिर नहीं किया कि कंट्रोवर्सी को वह कैसे हैंडल करते हैं। अब पहली बार एल्विश यादव ने इस पर रिएक्शन दिया है। साथ ही बताया है कि कंट्रोवर्सी उन्हें किस हद तक प्रभावित करती है।
राव साहब का छलका दर्द
पिंकविला के साथ बातचीत में एल्विश यादव ने अपने नाम पर आए विवादों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि इसका असर सिर्फ उन पर नहीं बल्कि उनकी फैमिली पर भी पड़ता है। एल्विश ने कहा कि ‘मैं रोज सोचता हूं कि जो चीज की नहीं, उसे झेलना पड़ रहा है। सोचता हूं कि क्या इतना फेमस होना गुनाह है?’
एल्विश आगे कहते हैं कि ‘मेरे से ज्यादा लोग यहां फेमस हैं। वो तो खुश हैं। मेरे साथ में ऐसा क्यों होता है? लेकिन फिर मैं सोचता हूं कि सोचकर क्या ही हो जाएगा? लाइफ में उतना ही एक्सपीरियंस करो। जल्दी आए लेकिन इस तरह से ना आए। ऐसा समय बहुत सी चीजें सिखाता है और जो एक्सपीरियंस होते हैं, वह अजीब होते हैं।’
परिवार ने हमेशा दिया साथ
एल्विश यादव ने आगे कहा, ‘मेरे विवादों का असर मेरी फैमिली पर भी पड़ता है लेकिन वह हमेशा मेरे साथ खड़ा है। मेरी फैमिली ने हमेशा मेरा साथ दिया है। हां मेरी फैमिली उसूलों वाली है। उनका मानना है कि अगर बेटा गलत है, तो वह उसका साथ कभी नहीं देंगे। वह मेरे साथ इसलिए हैं क्योंकि मैं गलत नहीं हूं। हां मुझे बुरा लगता है, जब ऐसे झूठे इल्जाम लगते हैं।’
कुशाल तंवर की जीत पर दिया रिएक्शन
रोडीज डबल क्रॉस की ट्रॉफी कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने जीत ली है, जो एल्विश यादव की गैंग से थे। ट्रॉफी के साथ उन्हें 10 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई है। इस बीच एल्विश ने कुशाल तंवर के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘अभी इमोशन से अभिभूत हूं। मुझे अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे भाई कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने रोडीज डबल क्रॉस जीत लिया है। ये जर्नी एक अविश्वसनीय सवारी रही जिसे मैं अपने भाई के साथ शेयर करने के लिए आभारी हूं। हमने कर दिखाया गुल्लू।’