Housefull 5 की रिलीज से पहले मेकर्स मालामाल, Advance Booking का दिख रहा जबरदस्त क्रेज

Housefull 5 Advance Booking: कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हो रही है। इससे पहले एडवांस बुकिंग में इसका जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Housefull 5 Advance Booking

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग। Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 रिलीज होने के लिए तैयार है। 6 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले मेकर्स ने हाउसफुल 5 के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके हिसाब से कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 25 हजार 429 सौ टिकट बेच दिए हैं। यह टिकट 7598 शो के लिए बेचे गए हैं। आइए जानते हैं कि रिलीज से पहले हाउसफुल 5 के मेकर्स ने कितना कलेक्शन कर लिया है?

रिलीज से पहले मालामाल हुए मेकर्स

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 25 हजार 429 सौ टिकट की बिक्री के साथ 90.88 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीट के साथ यह कलेक्शन 3.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग का सबसे ज्यादा असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में पहले दिन एडवांस बुकिंग में 24.25 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नाम है, जहां 23.39 लाख का कारोबार हुआ है।

अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज

पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब कोई फिल्म सिनेमाघरों में अलग-अलग वर्जन के साथ दस्तक देगी। ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला है लेकिन हाउसफुल 5 यह फॉर्मेट तोड़ रही है। एडवांस बुकिंग में एक वर्जन के लिए 14,666 टिकट बुक किए गए हैं, जबकि दूसरे वर्जन के लिए 9,960 टिकटों की बिक्री हुई है।

20 स्टार्स के साथ अनलिमिटेड कॉमेडी

हाउसफुल 5 की रिलीज में फिलहाल तीन दिन बाकी हैं। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कीमतों में उछाल की उम्मीद भी की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार हाउसफुल में कुल 20 स्टार्स एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अनलिमिटेड कॉमेडी होने का दावा करती है। हाउसफुल 5 का ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ