Elvish Yadav को क्या वार्निंग देना चाहते थे शूटर्स? फायरिंग के असली मकसद और दो नए शूटर्स की पहचान

Elvish Yadav House firing Case latest update: बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलाने वाला एक शूटर तो आज एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया, दो अन्य शूटर्स के नाम की पहचान हो गई है। फायरिंग का असली मकसद भी सामने आया है।

elvish yadav (6)

Elvish Yadav House firing Case latest update: बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलाने तीनों शूटर्स की पहचान हो गई है। हमले का असली मकसद भी सामने आ गया है। गनीमत रही कि हमले के वक्त यादव घर पर नहीं थे, हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर के अंदर मौजूद थे। उनके पिता राम अवतार यादव ने पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश हमलावर दिखे थे। उनमें से एक ईशांत उर्फ इशू को मुठभेड़ के बाद फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो शूटर्स की पहचान नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया के तौर पर हुई है। कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह ने एल्विश के घर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन

फायरिंग के असली मकसद क्या था

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग को लेकर हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया ने कहा था कि गोलीबारी केवल एल्विश यादव को चेतावनी देने के लिए थी, उनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग के मेंबर्स ने एल्विश यादव पर सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस ऐप ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। दोनों ने चेतावनी दी थी कि जो भी सट्टे का प्रमोशन करेगा, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है।

विज्ञापन

कौन है नीरज फरीदपुरिया?

नीरज फरीदपुरिया पर हत्या, फिरौती और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। वो विदेश में बैठकर अवैध वसूली का सिंडिकेट चलाता है। नीरज हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और अपने अवैध केसों के चलते लंबे समय से विदेश में छुपा बैठा है। ये आरोपी 2012 से जेल में बंद था और साल 2015 में इसे उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी। लेकिन बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ये आरोपी पुलिस को चकमा दे विदेश में जाकर बस गया।

विज्ञापन

भाऊ रिटोलिया पर भी कई केस दर्ज

वहीं भाऊ रिटोलिया पर भी कई अवैध मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, हत्या और फिरौती मांगने जैसे केस शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी विदेश में जाकर बसा हुआ है और फिलहाल ये दोनों सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े बिजनेसमैन से फिरौती मांगते हैं। इन दोनों ने अब अपना अगला टारगेट उन यूट्यूबर्स को बताया है जो सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में जांच और तेज हो गई है।

विज्ञापन

ईशांत उर्फ इशू फरीदाबाद से गिरफ्तार

गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के एक आरोपी ईशांत उर्फ इशू को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली है, जिसके बाद पुलिस ने ईशांत को अस्पताल में करवाया भर्ती कराया गया है। ईशांत उर्फ इशू गांधी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद कका रहने वाला है। उसने पुलिस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ऊपर फायर किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ