फायरिंग के बाद Elvish Yadav के घर का वीडियो वायरल, यूट्यूबर के पिता ने दिखाईं छलनी दीवारें

Elvish Yadav Firing: एल्विश यादव पर हुए हमले से उनके फैंस के बीच सनसनी फैल गई है। यूट्यूबर के घर पर हुई फायरिंग के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें उनके पिता पुलिस को छलनी दीवारों को दिखाते नजर आ रहे हैं।

Elvish yadav (4)

Elvish Yadav Firing: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर तीन बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस घटना में किसी को कोई चोट तो नहीं आई लेकिन एक्ट्रेस की दीवारों की हालत से पता लगाया जा सकता है कि ये हमला कितना जानलेवा था। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर के घर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें उनके घर की दीवारों पर गोलियों के निशान अलग ही दिखाई दे रहे हैं। हादसे के दौरान बिग बॉस विनर के पिता घर पर ही मौजूद थे। वहीं वीडियो में एल्विश के पिता ही पुलिस को गोलियों के निशान दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़कियां-दीवारें हुई छलनी

यूट्यूबर के घर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें खिड़कियों और दीवारें छलनी हो गईं। 24 राउंड फायरिंग के बाद दीवारों पर अलग ही निशान पड़ गए हैं। वायरल वीडियो में एल्विश के पिता क्राइम ब्रांच की टीम को निशान दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पिता ने बताया है कि घटना के दौरान एल्विश तो घर पर नहीं थे। वो किसी काम से बाहर गए थे।

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

घटना को अंजाम देते ही बाइक सवार मौके से चंद मिनटों में फरार हो गए। वहीं मौके पर क्राइम ब्रांच ने पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से घटना की तहकीकात कर रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना में गोलियों के लोग भी दहल गए। पुलिस बाइक सवारों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों ने फर्स्ट फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर पर गोलियां चलाई हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर तीसरी मंजिल पर रहते हैं।

विज्ञापन

एल्विश किन शोज में आ चुके नजर?

बता दें एल्विश यादव हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आए थे। बिग बॉस और रोडीज की तरह ही इस शो की ट्रॉफी को भी एल्विश ने अपने नाम कर लिया। इस शो में उनके पार्टनर टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी एल्विश के काम को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्सर वो अपने रियलिटी शोज को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ