News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। आज सुबह एल्विश के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया, जिसके बाद से राह साहब एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि, ना सिर्फ एल्विश यादव बल्कि साल 2025 में उनके अलावा और भी नामी चेहरों के कैफे और उन पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आइए जानते हैं कि ये साल किसके लिए भारी मुसीबतें लेकर आया है?
बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का नाम इस लिस्ट में आता है। साल 2025 में 14 जुलाई को फाजिलपुरिया पर फायरिंग का मामला सामने आया था। दरअसल, सुनने में आया था कि 14 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:50 बजे बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की हुई है। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा था कि गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने सिंगर पर फायरिंग की है। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना के होने से इनकार किया था।
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में है। साल 2025 में कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर दो बार फायरिंग का मामला सामने आया है। अगस्त महीने के शुरू में ही कपिल के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके अलावा जुलाई महीने के आखिर में कपिल के कैफे पर पहली बार गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ली थी।
2/ WHO’S BEHIND THIS?
— Mohd Shadab Khan (@VoxShadabKhan) July 12, 2025
Khalistani terrorist Harjit Singh Ladi claimed responsibility.
🔻 Member of Babbar Khalsa International (BKI)
🔻 Wanted by NIA in India
🔻 Issued open threats to Kapil Sharma with another Khalistani, Toofan Singh pic.twitter.com/zuKWTXKrw3
अब एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यूट्यूबर के घर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर भाऊ गैंग के सदस्य ने ली है, जिनका नाम नीरज फरीदपुरिया और भाऊ भाऊ रिटोलिया है। एल्विश के घर पर फायरिंग की वजह बेटिंग ऐप का प्रमोशन करना बताई गई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस केस पर क्या नया अपडेट आता है?
यह भी पढ़ें- ‘हमारे परिवार पर जानलेवा हमला…’, घर पर फायरिंग के बाद Elvish Yadav के पिता ने दर्ज कराई FIR
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।