---विज्ञापन---

रेसिस्ट कमेंट से बॉडी शेमिंग तक…Elvish Yadav-Rajat Dalal ने Podcast में दे डाले 5 विवादित बयान

Elvish Yadav-Rajat Dalal Podcast: एल्विश यादव और रजत दलाल के पॉडकास्ट के 5 ऐसे विवादित बयान जिन्हें लेकर अब बवाल मचा हुआ है।

---विज्ञापन---

Elvish Yadav-Rajat Dalal Podcast: एल्विश यादव और रजत दलाल का पॉडकास्ट अब फाइनली ऑन एयर हो चुका है। यूट्यूब चैनल पर अब इसे देखा जा सकता है। रजत दलाल के इस पॉडकास्ट में कई ऐसे बयान दिए गए जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस पॉडकास्ट में दिए गए 5 ऐसे विवादित बयान जिन्हें लेकर अब काफी बवाल हो रहा है।

एल्विश यादव ने चुम को कहा अश्लील

सबसे बड़ा विवादित बयान इस पॉडकास्ट में चुम दरांग को लेकर दिया गया है। इस रेसिस्ट कमेंट को लेकर अब सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की काफी ट्रोलिंग देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

एल्विश यादव का पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो और रजत दलाल आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। इसी दौरान एल्विश यादव चुम दरांग के लिए विवादित और नस्लभेदी टिप्पणी करते हैं।

एल्विश कहते हैं, ‘भाई, ये जो करणवीर है इसे तो पक्का कोविड था। चुम को कैसे पसंद कर सकता है? इतना खराब टेस्ट किसी का नहीं हो सकता!” इसके बाद एल्विश कहते हैं, ‘चुम के नाम में ही अश्लीलता है। चुम… नाम ही चुम है और काम भी उटपटांग!’

---विज्ञापन---

शिल्पा शिरोडकर की बॉडी शेमिंग

रजत दलाल और एल्विश यादव यही नहीं रुके, इसके बाद एल्विश ने एक गेम खेला जिसमें उन्होंने रजत दलाल से पूछा कि धरती का बोझ कौन है? इस पर रजत ने पहले कहा चाहत, इसके बाद रजत ने कहा कि नहीं वैसे वजन के मामले में बोलना है तो शिल्पा जी। वहीं धरती का बोझ हैं।

इतना ही नहीं, इसके आगे रजत कहते हैं कि मैंने इंडस्ट्री में नीच इंसान बहुत देखे हैं लेकिन शिल्पा जी जैसा कोई नहीं देखा।

---विज्ञापन---

करणवीर को कहा बूढ़ा

इसी पॉडकास्ट में रजत दलाल करणवीर मेहरा को बूढ़ा कहते हुए भी नजर आते हैं। एल्विश रजत को करणवीर की तस्वीर दिखाते हैं। इस पर रजत कहते हैं कि भाई ये आदमी इतना बूढ़ा है, पता नहीं जवान दिखने के लिए चेहरे पर क्या लगाकर रखता है।

दिग्विजय ने डुबो दी इज्जत

रजत दलाल ने दिग्विजय राठी के लिए भी कहा कि उन्होंने शो में अपनी इज्जत डुबो दी है। वो आए तो शो में बहुत कुछ करने के लिए थे, लेकिन कुछ भी नहीं कर पाए और अपनी बेइज्जती करवाकर चले गए।

अविनाश के लिए भी किया भद्दा कमेंट

रजत दलाल ने पॉडकास्ट में अविनाश मिश्रा को भी लस्ट वाला शख्स बताया। उन्होंने कहा कि ये तो एक ही भाई है और वो है दूध वाला भाई। अब रजत ने ऐसा क्यों कहा और किया, ये तो वही जानते हैं। लेकिन इन सभी बयानों के चलते अब रजत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
First published on: Feb 07, 2025 02:56 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola