Durga Puja 2022: बॉलीवुड फिल्मों में इन हसीनाओं ने बंगाली बाला बन जीता दिल

Durga Puja 2022: बॉलीवुड फिल्मों में इन हसीनाओं ने बंगाली बाला बन जीता दिल

Durga Puja 2022: बॉलीवुड फिल्मों में इन हसीनाओं ने बंगाली बाला बन जीता दिल

मुंबई: पूरे देश में 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू होने जा रही है। बॉलीवुड ने बंगाली संस्कृति और लोगों पर आधारित कई हिंदी फिल्में बनाई हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने इस बात पर पूरा ध्यान दिया कि पात्रों ने कैसे कपड़े पहने हैं और वो कैसे दिख रहे हैं। खासतौर पर एक्ट्रेसेज के गेटअप पर काफी ध्यान दिया गया है। चलिए देखते हैं किस एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे पर अपने आउटफिट और गेटअप के जरिए सबसे अच्छी तरह बंगाली पात्रों को उतारा।

ऐश्वर्या राय बच्चन

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के गॉर्जियस लुक्स और आउटफिट्स ने सभी का दिल जीता। फिल्म में ऐश्वर्या को उनके खूबसूरत लुक के लिए काफी सराहना मिली थी। पर्दे पर उनके किरदार की शादी एक रईस जमींदार से हुई थी, जिसके बाद वो एक महारानी की तरह सज-धजकर नजर आती हैं।

तृप्ति डिमरी

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने ‘बुलबुल’ में एक बंगाली महिला की भूमिका निभाई थी। इसमें वो बंगाली बाला बन बेहद खूबसूरत दिखी थीं। उन्होंने अपने लुक को हैवी गोल्ड ज्वैलरी से एक्सेसराइज़ किया, जो उन्हें एक राजसी लुक दे रहा था। उन्हें उनके लुक के लिए खूब सराहना मिली।

विद्या बालन

अपनी पहली फिल्म ‘परिणीता’ में विद्या बालन ने एक खूबसूरत बंगाली महिला की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद हर किसी की निगाहें उनपर थम गई थीं। बंगाली परिधानो में मानों उनका रूप और भी निखरकर बाहर आया हो, जिसने उन्हें और भी खूबसूरत बना दिया।

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म ‘लुटेरा’ में सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी फिल्म में पैटर्न वाले ब्लाउज के साथ बेसिक, मोनोक्रोम साड़ी पहनी थी। सिन्हा के अवतार ने उनके प्यारे कर्ल और बिना मेकअप के लुक के साथ मासूमियत बिखेर दी। ‘दबंग’ अभिनेत्री ने एक जमींदार की बेटी की भूमिका निभाई जिसे एक चोर से प्यार हो जाता है।

दीपिका पादुकोने

निर्देशक सुजीत सरकार की ‘पीकू’ में दीपिका एक असली बंगाली सुंदरी की तरह लग रही थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्म में पारंपरिक बंगाली साड़ी वाले पोशाक कैरी नहीं किए थे, लेकिन उनके आंखों में लगे काजल और मात्र बिंदी भर ने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ