Vivian Dsena के को-स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

Samridh Bawa Father Died: टीवी के मशहूर एक्टर का शॉकिंग पोस्ट सामने आया है। विवियन डीसेना के को-स्टार के पिता का निधन हो गया है।

Samridh Bawa Father Died

Samridh Bawa Father Died file photo

Samridh Bawa Father Died: ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) और ‘सिर्फ तुम’ (Sirf Tum) जैसे बड़े शोज में काम कर चुके मशहूर टीवी एक्टर समृद्ध बावा के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। समृद्ध बावा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और एक्टर के घर मातम पसर गया है। समृद्ध बावा ने अपने पिता को खो दिया और इस वक्त वो इस नुक्सान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर पिता को खोकर टूट चुके हैं और उन्होंने ये बुरी खबर खुद अपने चाहने वालों को सुनाई है।

समृद्ध बावा के पिता का निधन 

‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) फेम विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के शो में नजर आने वाले समृद्ध बावा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। समृद्ध बावा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पिता के निधन की खबर कंफर्म की है। एक्टर ने अपने अकाउंट से एक स्टोरी पर नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘आपकी दुआओं और आशीर्वाद के लिए सभी का हार्दिक आभार। पापा ने अच्छी से लड़ाई लड़ी… लेकिन अब वो बेहतर जगह पर हैं। ओम शांति।’

Samridh Bawa Father Died

Samridh Bawa Father Died

विवियन डीसेना के को-स्टार ने पिता को खोया

ये पोस्ट देखने के बाद समृद्ध बावा के फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। हर कोई इस वक्त एक्टर को लेकर चिंतित है और उनके पिता की आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है। साथ ही समृद्ध बावा के चाहने वाले और करीबी इस मुश्किल वक्त में उन्हें सांत्वना और हिम्मत दे रहे हैं। समृद्ध बावा ने जिस तरह से पिता के खोने का दुख जताया है और उन्हें याद किया है वो देखकर हर कोई सोशल मीडिया पर इमोशनल होता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक समृद्ध बावा के निधन का कारण सामने नहीं आया है।

जन्मदिन के बाद मिली पिता की बीमारी की जानकारी

आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही समृद्ध बावा ने अपना बर्थडे मनाया था और अब उनकी जिंदगी से अचानक खुशियां चली गई हैं। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के बाद एक्टर को पिता की सेहत की जानकारी मिली थी। इसके बाद वो मुंबई से दिल्ली पिता के इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन उनके पिता बच नहीं पाए। 6 दिसंबर को समृद्ध बावा के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ