Sunny Deol को किससे लगा डर? क्यों दो घंटे तक सेट से हुए गायब? बोले- मैं वाशरूम से...

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। आज हम आपको एक्टर से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब उन्हें डांस शूट करना था तो वो सेट से गायब हो गए थे।

Sunny Deol

Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड की ना सिर्फ फिल्में बल्कि उनको शूट करते वक्त होने वाले किस्से भी बेहद मजेदार होते हैं। फिल्म ‘चालबाज’ को शूट करते वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ था। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े इस किस्से के बारे में बता रहे हैं। फिल्म में श्रीदेवी, रजनीकांत और सनी देओल ने अहम किरदार निभाया था, ऐसे में जाहिर है कि तीनों कलाकार में से किसी से जुड़ा ये किस्सा होगा। आइए जानते हैं…

फिल्म ‘चालबाज’ का है किस्सा

दरअसल, हाल ही में फिल्म मेकर पंकज पाराशर ने फिल्म ‘चालबाज’ के सेट पर हुई घटनाओं को याद किया। ये फिल्म सीता और गीता से काफी इंस्पायर थी। फिल्म के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग के बारे में बताते हुए फिल्ममेकर ने कहा कि सनी देओल को अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ डांस करना था, लेकिन सनी को ये बताया गया कि उन्हें डांस करना है, तो वे पूरे दो घंटे के लिए गायब हो गए। इस बीच श्रीदेवी सेट पर इंतजार करती रहीं।

स्क्रीन पर कम टाइम मिलने से परेशान सनी?

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में पंकज ने सनी की सेट पर डिसिप्लिन की भी खूब तारीफ की। साथ ही उन्होंने इन अफवाहों का भी खंडन किया है कि सनी फिल्म में स्क्रीन पर कम टाइम मिलने से परेशान थे। उन्होंने कहा कि गाने की शूटिंग के लिए हमारे पास केवल तीन ही दिन का टाइम था। ऐसे में हमें डर था कि कुछ भी गड़बड़ ना हो जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

श्रीदेवी को कुछ अलग चाहिए था

उन्होंने बताया कि श्रीदेवी ने कहा था कि कुछ यूनिक करना है और उन्होंने ये चैंलेंज भी दिया था। इसलिए एक स्टोरीबोर्ड तैयार किया गया, जो एक्ट्रेस को खूब पसंद आया था, लेकिन कोरियोग्राफर सरोज खान को मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने बताया कि सरोज जी ने मुझे फोन किया और कहा कि मैडम खुश हैं, लेकिन अब मुझे यूनिक स्टेप्स के साथ आना होगा, तो मैंने कहा कि हम सनी से डांस करा सकते हैं।

अचानक गायब हो गए सनी

फिल्ममेकर ने आगे बताया कि सब तय किया गया और हमने शूटिंग शुरू कर दी। सभी टाइम पर पहुंचे थे और सनी के डांस करने का भी टाइम आ गया, लेकिन जैसे ही उसने स्टेप देखा, तो बोला कि मैं वाशरूम से आता हूं और वो दो घंटे तक नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि वो पता नहीं कहां गायब हो गए थे। पंकज ने बताया कि स्टेप करने से हिचक रहे थे।

श्रीदेवी ने बुखार में किया शूट

उन्होंने बताया कि सनी तो अचानक गायब हो गए और श्रीदेवी इंतजार कर रही थी, तो उन्होंने पूछा कि कहां है हीरो? हालांकि बाद में वो वापस आए और उन्होंने इसे अच्छे से किया, लेकिन अगर सनी के कहां गायब हुए इसके बारे में बात करूं, तो मुझे आज तक नहीं पता कि वो कहां गए थे। इतना ही नहीं बल्कि फिल्ममेकर ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तो श्रीदेवी को 101 फीवर था, लेकिन उन्होंने तब भी उस गाने को फिल्माया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ