Dolly Sohi left shooting
विज्ञापन

मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने कैंसर की वजह से छोड़ा शो, तो इमोशनल फैंस ने की जल्दी ठीक होने की दुआ

Dolly Sohi: कैंसर की बीमारी के चलते अभी तक काम कर रही थी ये एक्ट्रेस। अब इलाज की वजह से किया शूटिंग छोड़ने का फैसला।

Dolly Sohi: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री डॉली सोही लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। इस गंभीर बीमारी की वजह से अब एक्ट्रेस को शूटिंग भी छोड़ने पड़ रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अभिनेत्री डॉली सोही ने शूटिंग ना करने का फैसला लिया है। जैसे ही ये खबरें फैंस के सामने आई, तो सभी इमोशनल हो गए और एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे।

यह भी पढ़ें- लव एंड वॉर के लिए कैसा लुक रखेंगे Ranbir Kapoor? फैंस ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

सृष्टि मुखर्जी के किरदार में आती हैं नजर

बता दें कि टीवी का मशहूर शो जनक हमेशा ही अपने दर्शकों का दिल जीतता रहा है और टीआरपी के मामले में भी टॉप पांच में जगह बनाता है।

Dolly Sohi left shooting

Dolly Sohi left shooting

विज्ञापन

ऐसे में शो की एक्ट्रेस का शो छोड़ना ना सिर्फ फैंस बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद दुखी है। बता दें कि इस शो में डॉली सोही, सृष्टि मुखर्जी का रोल अदा कर रही थी और अब उन्होंने अपनी बीमारी के चलते शो को छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

गंभीर बीमारी के बावजूद अभी तक कर रही थी काम

बता दें कि डॉली लंबे टाइम से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बावजूद वो अभी तक काम कर रही थी। बताते चलें कि एक्ट्रेस का इलाज जारी है और अब वो शूटिंग जारी नहीं रख सकती। रिपोर्ट्स की मानें, तो डॉली काम की वजह से पहले भी अपनी कैंसर सर्जरी को पोस्टपोन कर चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस के डॉक्टर्स ने उन्हें ट्रीटमेंट की सलाह दी है।

बीते साल डॉली ने शेयर की थी बीमारी की न्यूज

डॉली की मानें तो वो कमजोरी महसूस कर रही हैं। बता दें कि कैंसर के इलाज की वजह से वो अपने बाल भी गंवा चुकी है। हालांकि एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड लुक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती है, जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। बता दें कि डॉली ने बीते साल नवंबर में फैंस के साथ अपनी बीमारी की खबर शेयर की थी। वहीं अब इसकी वजह से एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ