CID के ‘फ्रेडरिक’ के अंतिम संस्कार में नम हुई सबकी आंखें, Dinesh Phadnis को श्रद्धांजलि देने आए ये सितारे

Dinesh Phadnis funeral: बीती देर रात यानी 4 नवंबर को आधी रात के आस-पास ‘सीआईडी’ फेम दिनेश फडनीस का निधन हो गया।

Dinesh Phadnis

Dinesh Phadnis

Dinesh Phadnis funeral: बीती देर रात यानी 4 नवंबर को आधी रात के आस-पास ‘सीआईडी’ फेम दिनेश फडनीस का निधन हो गया। टीवी के मशहूर शो सीआईडी (CID) के ‘फ्रेडरिक’ के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन

दर्शकों को उनका किरदार बहुत पसंद आता था। उनके जाने से ना सिर्फ फैंस बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

CID के ‘फ्रेडरिक’के अंतिम संस्कार में नम हुई सबकी आंखें

बता दें कि आज उनका अंतिम संस्कार बोरीवली के दौलत नगर श्मशान में किया गया, जिसमें दिवंगत अभिनेता को सम्मान देने के लिए शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव, तान्या अब्रोल और अंशा सैयद सहित ‘सीआईडी’ के पूरे कलाकार शामिल हुए। इस दौरान सभी नम आंखों से दिनेश को श्रद्धांजलि देते नजर आए। बताते चलें कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से दिनेश जिंदगी की जंग हार गए। अब दिनेश बस यादों में रह गए हैं। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हंसते-खेलते परिवार को छोड़ गए Dinesh Phadnis 

बता दें कि दिनेश अपनी पीछे हंसते-खेलते परिवार को छोड़ गए हैं। एक्टर ने निधन से उनका परिवार सदमे में है। साथ ही टीवी जगत में भी अचानक से मातम की लहर छा गई है। बताते चलें कि 2 दिसंबर को एक्टर के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। फैंस दिनेश के ठीक होने की दुआ कर रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन

‘फ्रेडरिक्स’ से मिली काफी पॉपुलैरिटी 

बता दें कि दिनेश फड़नीस ने सीआईडी ​​में ‘फ्रेडरिक्स’ उर्फ ​​फ्रेडी के नाम से बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की है। दिनेश ने सरफरोश, मेला आदि फिल्मों में भी काम किया है। टीवी शो सीआईडी में उन्होंने पूरे 20 सालों तक फ्रेडी के रोल को निभाया। शो में उनका मजाकिया अंदाज हर किसी को खूब भाता था। इतना ही नहीं बल्कि सीआईडी के अलावा दिनेश ने अदालत, सीआईडी स्पेशल ब्यूरो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी अपना जलवा दिखाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ