Dilip Kumar Sister Saeeda Passes Away: सिनेमाजगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन हो गया है।

विज्ञापन

सईदा के निधन पर हर कोई शोक जाहिर कर रहा है। दिलीप कुमार की बहन सईदा लंबे समय से बीमार थी और अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

दो साल पहले दिलीप कुमार का भी हुआ था निधन

बता दें कि दो साल पहले एक्टर दिलीप कुमार ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनकी बहन सईदा का भी निधन हो गया। सईदा खान ने फिल्म मेकर महबूब खान के बेटे इकबाल खान से शादी की थी। वहीं, अब सईदा के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। साथ ही सभी सईदा के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

मशहूर फिल्ममेकर थे इकबाल महबूब

बता दें कि इकबाल महबूब (सईदा के पति) एक मशहूर फिल्ममेकर थे और वो एक स्टूडियो के ट्रस्टी भी थे। ईटाइम्स से सईदा के परिवार के करीबी सूत्र ने बात करते हुए जानकारी दी है कि साल 2018 में इकबाल महबूब का भी निधन हो गया था।

विज्ञापन

इल्हाम और साकिब सईदा के बच्चे

उनके जाने के बाद सईदा की बेटी इल्हाम और बेटे साकिब ही उनकी केयर करते थे। वहीं, अगर सईदा के बेटे अपने पिता की तरह एक फिल्म मेकर है और उनकी बेटी एक राइटर हैं।

लंबे टाइम से बीमार थी दिलीप कुमार की बहन

रिपोर्ट्स की मानें, तो जानकारी आई है कि दिलीप कुमार की बहन सईदा लंबे समय से बीमार चल रही थी। काफी टाइम से बीमार रहने के बाद अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अभी तक उनके निधन पर उनकी भाभी (दिलीप कुमार की पत्नी) का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

ननद के निधन पर सायरा का नहीं आया कोई रिएक्शन

बता दें कि सायरा बानो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर पुरानी फोटोज को पोस्ट करती रहती है। हालांकि अपनी ननद के निधन पर सायरा का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ