जब Dharmendra ने अपने ही पिता का पकड़ लिया था गिरेबान, हीमैन को आज भी होता है पछतावा

Dharmendra Birthday: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र अपनी फिल्मों और अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

Dharmendra Birthday

Dharmendra Birthday (Image Credit - Social Media)

विज्ञापन

Dharmendra Birthday: 60-70 के दशक में बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार और इंडस्ट्री के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) आज 87 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के नसराली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। धर्मेंद्र का असली नाम धर्म सिंह देओल (Dharam Singh Deol) है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम धर्मेंद्र रख लिया। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इस फिल्म के बाद वो कई फिल्मों में नजर आए और अपने दमदार अभिनय के दम पर कुछ ही सालों में एक सफल एक्टर बन गए।

अपने छह दशक के करियर में सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी वो फिल्मों में सक्रिय हैं। उनको आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ लिपलॉक के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Advertisment
Dharmendra Father Kewal Kishan Singh Deol (Image Credit - Social Media)

Dharmendra Father Kewal Kishan Singh Deol (Image Credit – Social Media)

आज भी होता है Dharmendra को पछतावा

इसके अलावा सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। आज उनके 87वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसको लेकर खुद आज तक एक्टर को पछतावा होता है। दरअसल, यह किस्सा उनके पिता किशन सिंह देओल (Kishan Singh Deol) से जुड़ा है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुद धर्मेंद्र ने यह किस्सा सुनाया था। धर्मेंद्र ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस दौर में वो नशे के शौकीन थे और अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान अक्सर बीयर पिया करते थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

गुस्से में पकड़ लिया था पिता का गिरेबान

इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने बताया था कि अक्सर ही वो शराब पिकर नशे की हालत में घर जाया करते थे और अपने नौकर से कह कर जाते थे कि दरवाजा आराम से खोलना ताकि पिताजी को कुछ पता न चले, लेकिन एक बार जब वे नशे की हालत में घर पहुचे तो घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने कई बार नौकर को आवाज भी लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

विज्ञापन

जिसके बाद उनको गुस्सा आ गया और जब दरवाजा खुला तो उन्होंने गुस्से में अपने ही पिताजी का गिरेबान  पकड़ लिया, क्योंकि वहां बहुत अंधेरा था। इसके बाद धर्मेंद्र के पिता ने उनका हाथ झटका और उनको मां के कमरे में ले गए जहां उनको अपने पिता के साथ ऐसी हरकत करने पर शर्मिंदगी हुई और उन्होंने पिता से माफी भी मांगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ