धनश्री वर्मा ने पति को दी मायके जाने की धमकी, बदले में युजवेंद्र चहल ने दिया ऐसा रिएक्शन
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: पिछले दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को लेकर खबरें थीं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया ये जोड़ी अब टूटने जा रही हैं।
हालांकि, खबरों को तूल पकड़ता देख चहल और धनश्री दोनों ने ही इसपर विराम लगा दिया और अपने बीच सबकुछ ठीक बताया। अब इस जोड़ी ने इस बात का सबूत देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख इनके फैंस को सुकून आया है।
धनश्री वर्मा ने पति चहल को टैग करते हुए एक फनी वीडियो (Chahal & Dhanshree Video together) शेयर किया, जिसमें वो अपने पति से कहती हैं कि, ‘सुनो…मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं’ इसपर चहल अपनी पत्नी की ओर खुशी से देखने लगते हैं और बैकग्राउंड में सॉन्ग चलता है, तेरी इसी अदा पे सनम मुझको तो प्यार आया। वीडियो के साथ धनश्री ने कैप्शन दिया, अंत का इंतजार करें साथ में #findjoyinthelittlethings हैशटैग का इस्तेमाल किया।
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब स्टार जोड़ी ने अपने वीडियो से फैंस को एंटरटेन किया है। इससे पहले उन्हें वीडियो में कई बार साथ परफॉर्म करते देखा गया है। कभी ये दोनों लिपसिंक करते हैं, तो अपने डांस के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचाते देखा नजर आते हैं।
https://www.instagram.com/reel/Chl1Xzjp9LN/?utm_source=ig_web_copy_link
सेलीब्रिटी कपल का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल होता जा रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो लोगों ने इन दोनों के कॉर्डिनेशन की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है- ‘आप दोनों साथ में क्यूट लग रहे हो’, वहीं दूसरे ने लिखा है- ‘बहुत सुंदर’। एक अन्य ने लिखा है- ‘फाइनली चहल भाई के साथ वीडियो आ ही गया’ ।
बता दें, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, मगर पैशन से वो एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं। धनश्री आए दिन नए नए कॉन्टेंट और कॉन्सेप्ट के साथ अपनी डांस वीडियो को शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस ने उनसे कई बार डिमांड किया था कि वो अपने पति और क्रिकेटर चहल के साथ डांस वीडियो बनाएं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: