Deepika Padukone का बड़ा खुलासा, पति से पहले किसी और को डेट कर रही थीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone-Ranveer Singh: हाल ही में करण के शो का पहला एपिसोड था, जिसमें बॉलीवुड का चहेता कपल शामिल हुआ।

---विज्ञापन---

Deepika Padukone-Ranveer Singh: इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में करण के शो का पहला एपिसोड था, जिसमें बॉलीवुड का चहेता कपल शामिल हुआ।

जी हां, करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए। वहीं, इस दौरान उन्होंने जमकर लाइमलाइट बटोरी है।

यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan-Ananya Panday ने साथ में किया वर्कआउट, वीडियो वायरल

Deepika Padukone-Ranveer Singh पहुंचे ‘कॉफी विद करण 8’

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे को लेकर कई खुलासे किए है। वहीं, इस दौरान दीपिका करण के सवालों का जवाब देते-देत कुछ ऐसा कह गई, जो ना सिर्फ रणवीर को पसंद आया बल्कि ये सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।

अभिनेत्री ने पर्सनल लाइक को लेकर किया बड़ा खुलासा

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दरअसल, जब अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइक को लेकर बात की तो इस दौरान उनके पति के चेहरे के हाव-भाव ही बदल गए। रणवीर के फेस पर गुस्सा साफ देखने को मिला।

हमारे बीच कोई भी कमिटमेंट नहीं था- दीपिका

इस दौरान दीपिका ने बताया कि रणवीर से शादी करने से पहले वो चार और लोगों के साथ डेट कर रही थी। क्योंकि उस दौरान शादी के प्रपोजल से पहले दोनों ने ओपन रिलेशनशिप में रहने फैसला किया था। दीपिका ने बताया कि रणवीर के प्रपोज करने से पहले हमारे बीच कोई भी कमिटमेंट नहीं था और उस दौरान में दूसरे लोगों के भी संपर्क में थी। हालांकि मैं जितने भी लोगों से मिली उनमें मुझे कुछ खास नहीं लगा और इसलिए हर टाइम मेरे दिमाग में यही रहता था कि मैं रणवीर के साथ हूं। मुझे उनके पास वापस जाना है।

गुस्से में नजर आए रणवीर सिंह

वहीं, दीपिका की ये बात सुनकर करण ने उनसे कहा कि उन लोगों के नाम बताएं, तो इस पर एक्ट्रेस बोलीं कि अब मुझे वो लोग याद नहीं है। इस दौरान रणवीर के चेहरे के हाव-भाव बदल गए और वो गुस्से में नजर आए। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तो तुम कह रही थी कि मेरे साथ रहते हुए भी तुम दूसरे लोगों को देख रही थी और अब तुम्हें वह याद नहीं हैं।

First published on: Oct 27, 2023 04:26 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें