हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुनील पाल ने Samay Raina को दिया खुला चैलेंज! बोले- 'मां-बाप को शो में बनाओ जज, तब मानूंगा असली कॉमेडियन'

Sunil Pal challenges Samay Raina:मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने स्टैंड अप की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन समय रैना पर तंज कसते हुए उन्हें खुला चैलेंज दिया है. उन्होंने समय रैना को अपने शो में उनके मां बाप को गेस्ट के तौर पर लाने का चैलेंज दिया है.

विज्ञापन
sunil pal vs samay raina

Samay Raina and Sunil Pal Controversy: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल और समय रैना के बीच फिर विवाद छिड़ गया है. फिर सुनील पाल ने समय रैना के शो पर विवादित टिप्पणी देते हुए उन्हें खुला चैलेंज तक दे डाला. सोशल मीडिया पर यह विवाद तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग समय की तरफ हैं, तो वहीं कुछ लोग सुनील पाल की तरफ हैं.

यह भी पढ़ें: वीकेंड को बनाएं ब्लॉकबस्टर! Youtube पर फ्री में देखें ये 5 धांसू फिल्में; कॉमेडी संग मिलेगा थ्रिल का ट्विस्ट

सुनील पाल ने दिया चैलेंज

सुनील पाल ने कहा, “समय, अगर तू असली कॉमेडियन है तो अपने शो में मां-बाप को जज बना. उनके सामने जोक्स मार. देखते हैं कितना हौसला है.” उन्होंने आगे कहा कि आजकल के कई युवा कॉमेडियन आसान रास्ता चुनते हैं. वे ऐसे जोक्स करते हैं जो परिवार के सामने नहीं कहे जा सकते. सुनील पाल का मानना है कि असली कॉमेडियन वही है जो हर उम्र के लोगों के सामने परफॉर्म कर सके.

विज्ञापन

समय रैना पर सवाल

समय रैना के शो में अक्सर बोल्ड और अश्लील जोक्स देखने को मिलते हैं. कई लोग कहते हैं कि यह शो परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता. सुनील पाल इसी बात को उठाते हुए कह रहे हैं कि अगर समय मां-बाप को जज बनाकर दिखा दें तो साबित हो जाएगा कि वे सच में टैलेंटेड हैं.

यह भी पढ़ें: Friday OTT-Theater Releases: वीकेंड का महाधमाका! सिनेमाघरों से लेकर OTT तक रिलीज हुईं ये 10 धांसू फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस चैलेंज को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग सुनील पाल का साथ दे रहे हैं. वे कहते हैं कि कॉमेडी का मतलब सिर्फ गंदे जोक्स नहीं होना चाहिए. कुछ युवा समय रैना का बचाव कर रहे हैं. उनका कहना है कि कॉमेडी में फ्रीडम होनी चाहिए. हालांकि, समय रैना ने इस विषय पर कुछ आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल की एक ही नाम वाली 2 फिल्में, एक ने बनाया स्टार; दूसरी का हाल हुआ बेहाल!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola