वीकेंड को बनाएं ब्लॉकबस्टर! Youtube पर फ्री में देखें ये 5 धांसू फिल्में; कॉमेडी संग मिलेगा थ्रिल का ट्विस्ट

Free Movies on Youtube: अगर आप भी वीकेंड को घर पर रहकर ही एन्जॉय करते हैं तो यूट्यूब पर फ्री में धांसू फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी की जबरदस्त डोज मिलेगी. इन फिल्मों को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

movies on youtube
1 / 6

विज्ञापन

काई पो चे

काई पो चे2 / 6

साल 2013 में आई सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स, ड्रामा और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ-साथ अमित साध भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

विज्ञापन

इंग्लिश विंग्लिश

इंग्लिश विंग्लिश3 / 6

श्रीदेवी की इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ-साथ आदिल हुसैन और प्रिया आनंद लीड रोल में हैं. साल 2012 में आई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

तनु वेड्स मनु

तनु वेड्स मनु4 / 6

साल 2011 में आई कंगना रनौत की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कंगना रनौत के साथ-साथ आर माधवन, जिम्मी शेरगिल, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.

विज्ञापन

सरबजीत

सरबजीत5 / 6

रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म में थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा. साल 2016 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ऋचा चड्ढा भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है.

दे दना दन

दे दना दन6 / 6

साल 2009 में आई अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म को भी आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ, परेश रावल, और समीरा रेड्डी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन