बॉबी देओल की एक ही नाम वाली 2 फिल्में, एक ने बनाया स्टार; दूसरी का हाल हुआ बेहाल!

Bobby Deol 2 Movies With Same Title: बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं इसी बीच अब बॉबी देओल की दो फिल्मों भी चर्चाओं में आ गई हैं जिनका एक ही नाम है. चलिए जानते हैं हम किन फिल्मों की बात कर रहे हैं?

bobby deol two movies with same title

Bobby Deol 2 Movies With Same Title: बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में क्राइम और ड्रामा देखने को मिलेगा. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि बॉबी देओल अपने नए अवतार में फिर से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. वहीं इसी बीच बॉबी देओल की 2 फिल्में भी चर्चाओं में आ गई हैं, जिनका एक ही नाम है.

विज्ञापन

पहली फिल्म ने बनाया स्टार

बॉबी देओल की 2 फिल्में ऐसी हैं जिनका बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग हाल रहा. जहां एक फिल्म ने बॉबी देओल को रातों रात स्टार बना दिया था, तो वहीं दूसरी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. साल 1995 में बॉबी देओल ने जिस फिल्म से डेब्यू किया था उसका नाम है ‘बरसात’. ये फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई थी और अपनी पहली ही फिल्म से बॉबी देओल स्टार बन गए थे. 8.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

विज्ञापन

दूसरी निकली फ्लॉप

वहीं 10 साल बाद ‘बरसात’ नाम से बॉबी देओल की एक और फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु भी लीड रोल में थीं. हालांकि ये फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आई और ये बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम जाकर गिरी. इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.91 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी बंदर?

बता दें अब बॉबी देओल ‘बंदर’ फिल्म से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी, जितेंद्र जोशी और रिद्धि जेन मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ